Delhi weather update: राजधानी दिल्ली इन दिनों तेज गर्मी से जूझ रही है. तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग राहत के लिए मानसून की राह देख रहे हैं.
मानसून की शुरुआत
दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल केरल में तीन दिन देर से पहुंचा. 4 जून को यह वहां दाखिल हुआ, जबकि सामान्य तारीख 1 जून होती है. हालांकि, महाराष्ट्र में यह समय पर पहुंच गया और तेजी से आगे बढ़ते हुए गोवा और पश्चिमी तट के बड़े हिस्से को कवर कर लिया.
दिल्ली में कब पहुंचेगा?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून 25 जून से 30 जून के बीच दिल्ली और एनसीआर में दस्तक दे सकता है. यानी नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में भी इसी समय बारिश शुरू होने की उम्मीद है.
उत्तर भारत को राहत
दिल्ली में आने के बाद मानसून उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तक पहुंचेगा. पिछले साल मानसून 29 जून को दिल्ली आया था, जो सामान्य तारीख 27 जून से दो दिन देर था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली में 14 जून को यमुना तट स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी नेतृत्व
मौसम का हाल
अगले सात दिनों तक दिल्ली में गर्मी बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें-फैजान, मुन्तियाज और अरसलान… की खूनी साजिश, पिंटू को किया लहुलूहान तो फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


