Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

माननीय बनने को तैयार पवन सिंह! सम्राट चौधरी और चिराग पासवान के साथ नामांकन भरने पहुंचे ‘पॉवर स्टार’

Pawan Singh MLC: पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC ELECTION) के लिए अपना नामांकन भर दिया. इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित पूरा सत्ता पक्ष उनके साथ रहा. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी एक साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए पोज दिये.

Pawan Singh MLC

Pawan Singh MLC

Pawan Singh MLC: बिहार की राजनीति में पावर स्टार पवन सिंह की मौजूदगी सिर चढ़कर बोल रही है. आज पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव (MLC ELECTION) के लिए अपना नामांकन भर दिया. इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित पूरा सत्ता पक्ष उनके साथ रहा. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सभी एक साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए पोज दिये. इस दौरान पवन सिंह काफी गंभीर दिखाई दे रहे थे.

भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह कल विधान परिषद उम्मीदवार घोषित होने के बाद आरा पहुंचे. जगदीशपुर में उनका जमकर स्वागत किया गया. इसके बाद वो बार प्रखंड के सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम पहुंचे जहां उन्होंने मा यक्षिणी भवानी का आशीर्वाद लिया.

आसनसोल से बीजेपी ने दिया था लोकसभा का टिकट

मां के दरबार में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद दिया. इस दौरान उनके साथ दिनारा के विधायक और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

बता दें कि, पवन सिंह को बीजेपी ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से कैंडिडेट बनाया था. लेकिन उनके बंगलिनिया गाने की वजह से विपक्ष ने बीजेपी पर प्रेशर बनाना शुरू कर दिया. विवाद बढ़ने के बाद पवन सिंह ने टिकट वापस कर दिया. बताया जाता है कि बीजेपी को डर था कि पवन सिंह के गाने को लेकर बंगाल में TMC उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है. बीजेपी के इस निर्णय के बाद पवन सिंह निर्दलीय ही काराकट से चुनावी ताल ठोक दिये.

पवन सिंह ने किया उपेंद्र कुशवाहा का काम खराब

हालांकि काराकट से पवन सिंह को हार मिली, लेकिन उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा का काम खराब कर दिया. दरअसल काराकट लोकसभा सीट एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा के खाते में दे दी थी. जहां से उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीद थी कि वो कुशवाहा वोट बैंक के साथ-साथ सवर्ण वोटों के सहारे इस चुनावी समर को जीत लेंगे, लेकिन पवन सिंह की दावेदारी ने उनके इस सपने को रौंद दिया.

ये भी पढ़ें- फिलीपींस में पिछले 3 दशकों का सबसे विनाशकारी भूकंप, 7.8 की तीव्रता से ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें, 15 की मौत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने एक बार फिर पवन सिंह को अपने पाले में ला खड़ा किया. चुनाव से ठीक पहले वो पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने लगे. जिसके बाद एक बार फिर मीडिया का ध्यान उनकी तरफ गया. बाद में पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा से मिले और उनसे काराकट से चुनाव लड़ने के लिए माफी मांगी. इसके बाद सबकुछ सही हो गया. अब पवन सिंह एक बार फिर बीजेपी के कंधे पर सवार होकर सदन पहुंचने के लिए तैयार हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital