प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के ऐतिहासिक मौके पर जहां देश भर में चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं सात समंदर पार अमेरिका से भी भारत के लिए एक बेहद खास संदेश आया है. मशहूर हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने पीएम नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए प्रधानमंत्री बनने पर दिल से बधाई दी है. भारत और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव रखने वाली मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो मैसेज शेयर कर प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है.
‘गर्व से लहरा रहा तिरंगा’
मैरी मिलबेन ने अपने वीडियो संदेश में बेहद भावुक और प्रभावशाली बातें कहीं. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही भारत के आसमान में तिरंगा झंडा गर्व से लहरा रहा है, हम एक ऐतिहासिक लोकतांत्रिक मील के पत्थर और एक महान देश की शानदार यात्रा का जश्न मना रहे हैं. आज, मैं अपने दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर सेवा देने के लिए दिल से बधाई देती हूं… यह वाकई कितनी बड़ी और ऐतिहासिक पहचान है!’
As the tricolor flag soars proudly across the skies of India, we celebrate a historic, democratic milestone in the journey of a great Nation. Today, I offer my heartfelt congratulations to my friend Prime Minister Narendra Modi on becoming India’s longest-serving Prime Minister.… pic.twitter.com/990DWzNnJq
— Mary Millben (@MaryMillben) June 9, 2026
मैरी मिलबेन यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पीएम मोदी की लीडरशिप की सराहना करते हुए आगे कहा, ‘आपकी मजबूत लीडरशिप, 1.4 अरब भारतीयों की तरक्की, देश की एकता और लोगों की उम्मीदों के प्रति आपका पक्का वादा, साथ ही एक बेहद मजबूत भारत के लिए आपके साफ विजन ने बदलाव के एक नए दौर को आकार देने में मदद की है.’
भारत से गहरा नाता
आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब मैरी मिलबेन ने भारत या पीएम मोदी के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो. मैरी इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ और बेहद लोकप्रिय भजन ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुकी हैं. अमेरिकी मनोरंजन जगत में भारत की एक मजबूत आवाज मानी जाने वाली मैरी का यह ताजा वीडियो संदेश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे भारतीय यूजर्स खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: तैयार है हम..! भारत ने पहली बार मिसाइलों पर कसे 12 परमाणु वॉरहेड्स, जानें क्या है वजह?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


