Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक के नए CM डीके शिवकुमार का दिल्ली मिशन, राष्ट्रपति भवन से 10 जनपथ तक मुलाकातों का दौर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की. उन्होंने नीति आयोग की बैठक में कर्नाटक का विकास विजन पेश किया और सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से भी चर्चा की.

DK Shivakumar meet president & Vice President

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के बाद डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan) से भी शिष्टाचार भेंट की. राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी.

नीति आयोग की बैठक में रखा कर्नाटक का विजन

इससे पहले डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि कर्नाटक शिक्षा, तकनीक, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अपने ‘गारंटी मॉडल’, युवाओं के सशक्तिकरण, स्किल डेवलपमेंट, तकनीक और एआई आधारित प्रशासन के जरिए विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

कांग्रेस नेतृत्व से की महत्वपूर्ण चर्चा

10 जून को डीके शिवकुमार ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपथ में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, से मुलाकात की. मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी. इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन व शासन से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की.

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यालयों का भी दौरा किया. वहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की.

3 जून को संभाली थी मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी

बता दें कि डीके शिवकुमार ने 3 जून को कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. बेंगलुरु में आयोजित समारोह में राज्यपाल थावर चंद गेहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital