Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जी-7 सम‍िट में भारत-कनाडा के बीच महा-डील! फ्रांस में मार्क कार्नी से म‍िले पीएम मोदी

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान Narendra Modi और Mark Carney की बैठक में भारत-कनाडा मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति बनी. दोनों नेताओं ने आगामी G20 शिखर सम्मेलन से पहले द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया.

Modi-Carney Pact: फ्रांस के एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के मंच से भारत और कनाडा के रिश्तों को लेकर एक बेहद ऐतिहासिक और चौंकाने वाली बड़ी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई एक बेहद हाई-प्रोफाइल द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने अपने पुराने विवादों को पीछे छोड़ते हुए एक नए व्यापारिक युग की शुरुआत कर दी है.

पीएम मोदी ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इसी साल कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर जा सकते हैं, और उनकी इस यात्रा से ठीक पहले दोनों देशों के बीच लंबे समय से लंबित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूरी तरह फाइनल होकर साइन हो जाएगा.

कनाडाई पीएम ने तय किया लक्ष्य

बैठक के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की. कार्नी ने कूटनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को हर काम की समय-सीमा (Deadline) तय करना पसंद है और मुझे भी.

इसलिए हम दोनों ने मिलकर यह कड़ा लक्ष्य रखा है कि आगामी जी-20 (G20) शिखर सम्मेलन से पहले-पहले इस मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को हर हाल में पूरा कर लिया जाए.” कार्नी ने बताया कि दोनों देशों की टीमें इस महा-डील को अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं.

 

दशक के अंत तक व्यापार को दोगुना करने का ‘सुपर-प्लान’

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, इस रणनीतिक बैठक में व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा (Energy Security), तकनीकी नवाचार, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क (People-to-People Connect) को और ज्यादा मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कनाडाई धरती पर रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और छात्रों की सुरक्षा व सहयोग के लिए मार्क कार्नी का विशेष आभार व्यक्त किया.

कनाडाई पीएम ने स्वीकार किया कि पीएम मोदी ने इस दशक के अंत तक दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का जो लक्ष्य रखा है, यह नई साझेदारी उस लक्ष्य को भी पार कर जाएगी.

व्यवसायों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी यह डील

इस महा-समझौते की जमीन पिछले महीने ही तैयार हो गई थी, जब ओटावा में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से लंबी मुलाकात की थी. कार्नी ने साफ शब्दों में कहा है कि भारत के साथ होने वाला यह मुक्त व्यापार समझौता कनाडा के कर्मचारियों और व्यवसायों के लिए एक बहुत बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा, जिससे कनाडाई कंपनियों के लिए भारत जैसी दुनिया के सबसे बड़े और विशाल नए बाजार के दरवाजे हमेशा के लिए खुल जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital