Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जींद- सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल, जल्द दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद- सोनीपत रूट पर हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया. 85 से 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी इस ट्रेन के जल्द ही नियमित परिचालन शुरू होने की उम्मीद है.

देश की पहली पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन ट्रेन के परिचालन की उम्मीदें अब और मजबूत हो गई हैं. पुरानी दिल्ली से सोनीपत रूट पर शुक्रवार को इस ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा किया गया. दोपहर से शाम तक हुए परीक्षण में ट्रेन ने 85 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की.

सुरक्षा मानकों की जांच

दिल्ली मुख्यालय से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन की वायरिंग, बैलेंसिंग, सिग्नल और ब्रेकिंग सिस्टम को परखा. सभी तकनीकी पहलुओं को बारीकी से जांचा गया ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ट्रायल का पूरा सफर

सुबह 9:10 बजे जींद से ट्रेन को दो डीजल इंजनों की मदद से दिल्ली लाया गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद सोनीपत के लिए ट्रायल शुरू हुआ. 1:25 बजे ट्रेन सोनीपत स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म नंबर 3 पर 29 मिनट तक रुकी, ताकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता दिया जा सके. देर शाम तक ट्रेन ने चार राउंड पूरे किए.

चार राउंड की रफ्तार

पहले राउंड में ट्रेन 85 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी. दूसरे में 100, तीसरे में 110 और चौथे यानी हाई-स्पीड राउंड में 120 किमी/घंटा की स्पीड हासिल की. रेलवे प्रशासन पिछले चार महीनों से इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें-पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर के विग और तुतलेपन से नफरत या खूनी लव ट्रायंगल? 2004 कॉल्स और 338 घंटे की वो ‘सीक्रेट’ बातचीत, जिसने केतन को दी खौफनाक मौत

यात्रियों के लिए कब शुरू होगी?

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के सभी तकनीकी पहलुओं को दुरुस्त कर लिया गया है. अब उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलते ही इसे हरी झंडी दिखाकर जींद-सोनीपत रूट पर नियमित सेवा के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-चीन-वियतनाम को टक्कर देगा UP! सीएम योगी बोले- अब विदेशों से नहीं आएगा सामान, नोएडा से होगा एक्सपोर्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital