Bharat Express DD Free Dish

चीन-वियतनाम को टक्कर देगा UP! सीएम योगी बोले- अब विदेशों से नहीं आएगा सामान, नोएडा से होगा एक्सपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना सिटी और नोएडा क्षेत्र की कुल 9,228 करोड़ रुपए की औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.

छापेमारी के दौरान लैब टेस्टिंग के लिए सीज की गई दवाइयों के सैंपल.

नकली दवा कारोबार पर योगी सरकार का चाबुक- (PC- भारत एक्सप्रेस)

आज (शनिवार) का दिन ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों के लिए काफी अहम रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यहां पहुंचे और यमुना सिटी व नोएडा क्षेत्र में करीब 9,228 करोड़ रुपये की औद्योगिक और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस मौके पर माहौल में निवेश और रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से इलाके की तस्वीर तेजी से बदलने वाली है.

यमुना सिटी के सेक्टर-10 में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC) इस पूरे कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा. यहां करीब 6,750 करोड़ रुपये के निवेश वाली तीन बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की नींव रखी गई. इनमें एम्बर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एक कंपनी का संयुक्त उपक्रम भी शामिल है. यह कदम ना सिर्फ बड़े पैमाने पर निवेश को दर्शाता है, बल्कि उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बढ़ते भरोसे को भी दिखाता है.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उनका कहना था कि जो इलेक्ट्रॉनिक सामान पहले भारत को विदेशों से मंगाना पड़ता था, अब वही उत्पाद राज्य में बनाकर बाहर के देशों में निर्यात करने का लक्ष्य रखा गया है.

‘जंगलराज’ से ‘विकासराज’ तक का सफर

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने जेवर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जो इलाका कभी नकारात्मक छवि के लिए जाना जाता था, आज वही विकास और निवेश का प्रतीक बन चुका है. उन्होंने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस पूरे क्षेत्र की पहचान बदल रहा है और जल्द ही यहां से उड़ान सेवाएं भी शुरू होंगी. इसके बाद औद्योगिक गतिविधियों को और रफ्तार मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

निवेश के लिए बदला माहौल

सीएम ने यह भी दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के निवेशकों के लिए एक आकर्षक डेस्टिनेशन बन चुका है. पहले जहां राज्य को लेकर कई तरह की नकारात्मक धारणाएं थीं, वहीं अब सिंगल विंडो सिस्टम और निवेशक-हितैषी नीतियों के कारण बड़ी कंपनियां यहां निवेश कर रही हैं.

उन्होंने बताया कि आज उत्तर प्रदेश मोबाइल निर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है, जबकि ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के उत्पादन में देश के अग्रणी क्षेत्रों में गिना जाने लगा है. सरकार का फोकस अब इसे और आगे बढ़ाकर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने पर है.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा; बोले- ‘सारथियों’ को मिलेगा सम्मान और स्वामित्व

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read