Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जेल में भगवद गीता, पेन और डायरी ले जा सकते हैं मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन के सेल से 500 मीटर की दूरी पर होगी सेल!

Delhi: मनीष सिसोदिया की तरफ से न्यायालय से विपाश्यना सेल में रखे जाने की भी मांग की गई थी. कोर्ट ने इसे जेल प्रशासन के फैसले पर छोड़ दिया है.

Manish Sisodiya

मनीष सिसोदिया ()

Delhi: दिल्ली के शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. CBI ने कोर्ट से मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी.

कोर्ट में सिसोदिया और सीबीआई के वकीलों में तीखी बहस

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सिसोदिया की ओर के वकीलों और सीबीआई के वकीलों के बीच की बहस काफी तीखी रही. मामले में CBI का कहना था कि जहां इसकी कोर्ट में सुनवाई चल रही है, वहीं इसे लेकर कहा जा रहा है कि CBI सही नहीं कर रही है. मामले में  सिसोदिया के वकील का कहना था कि CBI गलत कर रही है.

सत्येंद्र जैन और सिसोदिया के सेल की दूरी महज इतनी

मिली जानकारी के अनुसार सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के सेल की दूरी केवल 500 मीटर है. सत्येंद्र जैन जहां इस समय तिहाड़ के जेल नंबर 7 में हैं, वहीं सिसोदिया को जेल नंबर 1 में रखा जा सकता है. हालांकि दोनों के सेल के बीच में कई दीवारें हैं.

सिसोदिया पढ़ेंगे भगवद गीता

समय बीताने के लिए सिसोदिया को कोर्ट ने जेल में भगवद गीता पढ़ने की अनुमति दे दी है. मनीष सिसोदिया की तरफ से न्यायालय से विपाश्यना सेल में रखे जाने की भी मांग की गई थी. कोर्ट ने इसे जेल प्रशासन के फैसले पर छोड़ दिया है.

इसे भी पढ़ें: Lucknow News: विधायक अब्बास अंसारी पर बढ़ेगी और सख्ती, लखनऊ से रखी जाएगी नजर- बोले जेल मंत्री

सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को मामले से संबंधित कई सबूत दिखाए. जब उनसे इन सबूतों के बारे में पूछा गया तो सिसोदिया कोई जवाब नहीं दे सके. वहीं सीबीआई ने इस मामले से जुड़े कई सबूतों को नष्ट करने के आरोप भी मनीष सिसोदिया पर लगाए थे. सिसोदिया पर दिल्ली सरकार की शराब नीति में कथित घोटाले का आरोप है.

शराब घोटाले में मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बताया जा रहा है कि उस ब्यूरोक्रैट के बयान ने भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसने सीबीआई को दिए बयान में इस बात का जिक्र किया था कि एक्साइज पॉलिसी को तैयार करने में सिसोदिया की भूमिका अहम थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital