Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

साली को लेकर चला गया जीजा, सालों ने पकड़कर धो डाला; वीडियो हुआ वायरल

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सालों ने मिलकर अपने जीजा को जंगल में ले जाकर जमकर पीटा. सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा भीख मांगता रहा, लेकिन सालों का दिल नहीं पसीजा.

Madhya Pradesh Crime News

Madhya Pradesh Crime News

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सालों ने मिलकर अपने जीजा को जंगल में ले जाकर जमकर पीटा. सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर लाठी और पट्टे से पिटाई की. पिटाई से बचने के लिए जीजा भीख मांगता रहा, लेकिन सालों का दिल नहीं पसीजा. उन्होंने अपने जीजा की खूब पिटाई की. इस दौरान उनके साथ मौजूद दूसरा साथी वीडियो बना रहा था, जो अब वायरल हो रहा है.

यह मामला सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिडौसी गांव का बताया जा रहा है. जहां कीचोल गांव निवासी जीजा नंदकिशोर वाल्मीकि उर्फ छोटू की अपनी साली के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. जीजा छोटू अपनी साली को लेकर घर छोड़कर चला गया था.

जीजा जान की भीख मांगता रहा

जब यह मामला सालों गोलू और मोनू को पता चला तो वो गुस्सा हो गए. ये सभी लोग जीजा और अपनी बहन को खोजने के लिए मध्य प्रदेश से राजस्थान के जोधपुर पहुंच गए.

इसी दौरान दोनों सालों ने जीजा को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया. इस दौरान उन्होंने जीजा को अर्धनग्न कर जमकर पीटा.

पिटाई के दौरान जीजा छोटू दोनों सालों से जान की भीख मांगता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा. दोनों ने अपने जीजा को पीट-पीटकर बेहाल कर दिया.

दोनों साले हुए गिरफ्तार

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसके बाद सिहोनिया थाना पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और सुलह कराई.

ये भी पढ़ें- शरद पवार ने दिए अपने 8 सांसद, बीजेपी को चाहिए 7… अब परिसीमन बिल के लिए कौन टूटेगा?

पुलिस ने इस मामले में दोनों सालों मोनू वाल्मीकी (25 साल) और गोली वाल्मीकि (22 साल) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस की पूछताछ में सालों ने जीजा पर बहन से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. सालों का कहना है कि जीजा उनकी बहन को घुमाने ले जाने के बहाने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital