केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने कैबिनेट सहयोगी और रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर वैष्णव की सराहना करते हुए कहा कि वे रेलवे को आधुनिक बनाने और आईटी क्षेत्र को गति देने में निरंतर प्रयासरत हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सीमलेस ट्रांसपोर्ट’ और ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
अमित शाह ने लिखा, “मेरे कैबिनेट सहयोगी श्री अश्विनी वैष्णव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. रेलवे को आधुनिक बनाने और आईटी क्षेत्र को तेजी देने के आपके अथक प्रयास मोदी जी के निर्बाध परिवहन और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं. भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जीवन दें.”
Warm birthday greetings to my cabinet colleague Shri @AshwiniVaishnaw Ji. Your tireless efforts to modernise railways and accelerating IT sector are advancing Modi Ji’s vision of seamless transport and digital India. May god bless you with a long and healthy life.
— Amit Shah (@AmitShah) July 18, 2026
2019 से है मंत्री
अश्विनी वैष्णव, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं और 2019 से मोदी सरकार में मंत्री हैं. उनके कार्यकाल में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिले हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का आधुनिकीकरण, रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ी हैं. इन प्रयासों से रेलवे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार हुआ है बल्कि माल ढुलाई में भी दक्षता बढ़ी है.
‘टेक्नोक्रेट’ मंत्री
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी वैष्णव के नेतृत्व में भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है. 5G नेटवर्क का विस्तार, डेटा लोकलाइजेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा और साइबर सुरक्षा पर फोकस सरकार की प्राथमिकताएं रही हैं. वैष्णव को ‘टेक्नोक्रेट’ मंत्री माना जाता है, जो नीति निर्माण में अपनी तकनीकी समझ का प्रभावी उपयोग करते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘भविष्य के सेक्टर्स को दे रहे हैं नई रफ्तार…’, अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर पीएम मोदी के बधाई संदेश में क्या?
विकसित भारत को मिली नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है. रेलवे और आईटी जैसे क्षेत्र इन लक्ष्यों के प्रमुख स्तंभ हैं. अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं द्वारा सहयोगियों को दी गई शुभकामनाएं भाजपा के आंतरिक एकजुटता और टीम भावना को भी दर्शाती हैं.
देश भर के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता भी अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वैष्णव के योगदान को सराहते हुए कई लोगों ने कहा कि उनका काम न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कर रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


