Urdu Conclave 2026

सरकार ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का किया ऐलान, बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर तक देखे पूरी लिस्ट

72nd National Film Awards: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का ऐलान कर दिया है. किसे कौन-सा अवार्ड मिला, जानिए पूरी लिस्ट.

72nd National Film Awards: इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान ‘72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’ का इंतजार खत्म हो गया है. 18 जुलाई को साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों के नामों की घोषणा की गई. इस बार कई नए चेहरे और फिल्मों को सम्मान मिला है.

खास उपलब्धियां

बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड हिंदी सिनेमा की गहरी समझ के लिए संजीव श्रीवास्तव को दिया गया. वहीं स्पेशल मेंशन में ‘चोला डोरा’, ‘सुई’ (हिंदी) और ‘भद्रा काली नाटकम’ (मलयालम) जैसी फिल्मों को जगह मिली. बेस्ट शॉर्ट फिल्म का सम्मान ‘हमसफर’ (मराठी) को मिला.

रीजनल सिनेमा की चमक

इस बार क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों ने भी खूब नाम कमाया. बेस्ट तेलुगू फिल्म ‘कमेटी कुल्लु’, बेस्ट तमिल फिल्म ‘रायन’, बेस्ट मराठी फिल्म ‘मुक्काम पोस्ट बोंबिलवाडी’, बेस्ट ओड़िया फिल्म ‘लहरी’, बेस्ट मलयालम फिल्म ‘फेमिनिची फातिमा’, बेस्ट कन्नड़ फिल्म ‘मिथिया’, बेस्ट हिंदी फिल्म ‘श्रीकांत’, बेस्ट गुजराती फिल्म ‘मारान’, बेस्ट गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ और बेस्ट मणिपुरी फिल्म ‘सुनिता’ चुनी गईं.

टेक्निकल कैटेगरी

बेस्ट कोरियोग्राफी ‘स्त्री 2’ के गाने ‘आज की रात’ को मिला. बेस्ट लिरिक्स ‘जाने दो श’ और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन शाश्वत सचजदेव को दिया गया. मेकअप के लिए पी रवि कुमार (‘कमेटी कुल्लु’), कॉस्ट्यूम के लिए दिपाली नूर (‘पुष्पा 2’), प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नितिन चौधरी (‘कल्कि 2898 AD’) और एडिटिंग के लिए मानविर जसरोइतिया को सम्मान मिला.

एक्टिंग और डायरेक्शन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय मिश्रा बने. बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिला. बेस्ट एक्टर का सम्मान कार्तिक आर्यन और ममूटी ने साझा किया. बेस्ट डायरेक्शन आनंद एल राय को ‘एकता का प्रतिक’ के लिए मिला.

अन्य कैटेगरी

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ (हिंदी), बेस्ट आर्ट कल्चर फिल्म ‘मैं निदा’ (हिंदी), बेस्ट ऐतिहासिक फिल्म ‘काकोरी’ (हिंदी) और बेस्ट नॉन फीचर फिल्म ‘भंगार’ (मराठी-इंग्लिश) को मिली. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर रवि राज मुर्मू बने.

ये भी पढ़ें-‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ की निकली हवा, ‘धमाल 4’ ने पार किया 100 करोड़ क्लब

चयन प्रक्रिया

इस साल की फिल्मों को चुनने की जिम्मेदारी 11 सदस्यीय जूरी को दी गई थी. मशहूर फिल्ममेकर जयराज ने इसकी अध्यक्षता की. उन्होंने देशभर से आई एंट्रीज की समीक्षा कर विजेताओं के नाम तय किए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read