Bharat Express DD Free Dish

मंगलवार का राशिफल: चन्द्रमा तुला में, जानें 12 राशियों का भविष्यफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: आज मंगलवार को चन्द्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ग्रहों की स्थिति नौकरी, व्यवसाय, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर असर डालेगी.

Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मंगलवार की सुबह 07:54 बजे के बाद चन्द्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय शुक्र सिंह, शनि मीन, राहु कुंभ, बुध मिथुन और सूर्य-गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. चन्द्रमा शुक्र की राशि में और शनि गुरु की राशि में स्थित रहेंगे. आज का दिन हनुमान जी की भक्ति के लिए विशेष माना गया है. सात बार हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का श्रवण या पाठ, मंदिर में जाकर तीन परिक्रमा और ‘राम’ नाम लिखी पीपल की माला अर्पित करना शुभ रहेगा. गौशाला जाकर गोमाता को रोटी, गुड़ और पालक खिलाने से मंगल सुख और समृद्धि प्राप्त होगी.

मेष राशि

गुरु और सूर्य चतुर्थ भाव में रहकर व्यवसाय को मजबूती देंगे. सुबह के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर व्यापारिक लाभ के अवसर बढ़ाएंगे. मंगल द्वितीय भाव में और शनि द्वादश भाव में रहकर नौकरी में नए अवसर दिला सकते हैं. छात्र वर्ग को लाभ होगा और नौकरी की तलाश करने वालों के लिए समय अनुकूल है. राहु लव लाइफ में मानसिक तनाव दे सकता है.

  • आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें, तिल का दान करें और पिता का आशीर्वाद लें.
  • शुभ रंग: लाल व सफेद
  • शुभ अंक: 01 व 03
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

गुरु और सूर्य तृतीय भाव में रहकर नौकरी परिवर्तन के प्रयासों को सफल बनाएंगे. चन्द्रमा षष्ठम भाव में और शनि एकादश भाव में रहकर धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. मंगल के शुभ प्रभाव से जमीन या मकान खरीदने के योग बनेंगे.

  • आज का उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नीला व हरा
  • शुभ अंक: 02 व 05
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

मिथुन राशि

सुबह के बाद पंचम भाव में चन्द्रमा विद्यार्थियों को लाभ देंगे. गुरु और सूर्य द्वितीय भाव में रहकर नई बिजनेस डील के लिए शुभ समय बनाएंगे. शुक्र और बुध शेयर बाजार से जुड़े कार्यों में सफलता देंगे. आईटी, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र में प्रगति होगी. संतान के विवाह संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें.

  • आज का उपाय: उड़द और तिल का दान करें, श्रीसूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: सफेद व नीला
  • शुभ अंक: 04 व 06
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि

चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर परिवार के लिए शुभ रहेंगे. गुरु और सूर्य भी पारिवारिक सुख देंगे. शुक्र व्यवसाय में प्रगति कराएंगे. शनि राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ देंगे. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. बुध और शुक्र आर्थिक लाभ देंगे.

  • आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मसूर की दाल का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला व नारंगी
  • शुभ अंक: 01 व 03
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

चन्द्रमा तृतीय भाव में और सूर्य द्वादश भाव में रहेंगे. व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. गुरु और शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे. प्रेम जीवन में यात्रा के योग हैं. स्वास्थ्य में पेट संबंधी परेशानी हो सकती है. राजनीति में सफलता मिलेगी.

  • आज का उपाय: गेहूं और गुड़ का दान करें, भगवान विष्णु की उपासना करें.
  • शुभ रंग: लाल व हरा
  • शुभ अंक: 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कन्या राशि

चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहकर नौकरी में पदोन्नति दिला सकते हैं. सूर्य और गुरु एकादश भाव में रहकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ संभव है. बुध त्वचा संबंधी समस्या दे सकता है. प्रेम जीवन मधुर रहेगा.

  • आज का उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें, माता दुर्गा की उपासना करें.
  • शुभ रंग: नारंगी व हरा
  • शुभ अंक: 04 व 08
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

तुला राशि

सुबह के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे. केतु और शुक्र एकादश भाव में रहकर नौकरी में प्रगति देंगे. शनि और मंगल आर्थिक समस्याओं का समाधान करेंगे. रियल एस्टेट में निवेश लाभकारी रहेगा. विद्यार्थी समय प्रबंधन पर ध्यान दें.

  • आज का उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें और अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा व नीला
  • शुभ अंक: 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

वृश्चिक राशि

गुरु नवम भाव में रहकर भाग्य को मजबूत करेंगे. चन्द्रमा व्यय भाव में रहकर खर्च बढ़ा सकते हैं. मंगल और शनि शुभ रहेंगे. व्यवसाय में संघर्ष रहेगा. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

  • आज का उपाय: मसूर की दाल का दान करें, शमी का पौधा लगाएं.
  • शुभ रंग: पीला व हरा
  • शुभ अंक: 02 व 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर लाभ देंगे. शुक्र नवम भाव में रहकर आर्थिक उन्नति देंगे. शनि नौकरी में प्रगति के अवसर देंगे. व्यवसाय में धन आगमन होगा. प्रेम जीवन में घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा.

  • आज का उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें.
  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • शुभ अंक: 04 व 08
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

शनि तृतीय भाव में रहकर शुभ फल देंगे. चन्द्रमा दशम भाव में और सूर्य सप्तम भाव में रहकर व्यवसाय को मजबूती देंगे. धार्मिक यात्रा के योग हैं. राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी.

  • आज का उपाय: सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें.
  • शुभ रंग: हरा व नीला
  • शुभ अंक: 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

चन्द्रमा भाग्य भाव में रहकर शुभ फल देंगे. गुरु और सूर्य षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे. नौकरी में प्रगति होगी. व्यवसाय से संबंधित नया कार्य प्रारंभ हो सकता है.

  • आज का उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें, गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: हरा व सफेद
  • शुभ अंक: 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

ये भी पढ़ें-सावन में विशेष शिव साधना करेंगे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी, हरिद्वार में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

मीन राशि

शनि इस राशि में रहकर नौकरी और व्यवसाय के लिए शुभ हैं. चन्द्रमा अष्टम भाव में रहकर सावधानी की आवश्यकता बताएंगे. गुरु और सूर्य पंचम भाव में रहकर धर्म के प्रति शुभ फल देंगे. विद्यार्थी करियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे.

  • आज का उपाय: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग: पीला व लाल
  • शुभ अंक: 01 व 03
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read