Bharat Express DD Free Dish

‘तिलचट्टों’ की पार्टी में पड़ गई फूट! EX-कॉकरोच का आरोप- दीपके ने बेच दिया आंदोलन

Cockroach Janta Party Rift: संसद मार्च के दौरान नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब पार्टी में फूट दिखने लगी है. कई EX-कॉकरोचों ने शीर्ष नेतृत्व पर आंदोलन को बेचने का आरोप लगाया है.

Cockroach Janta Party Rift

Cockroach Janta Party Rift

Cockroach Janta Party Rift: संसद मार्च के दौरान नई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अब पार्टी में फूट दिखने लगी है. कई EX-कॉकरोचों ने शीर्ष नेतृत्व पर आंदोलन को बेचने का आरोप लगाया है. इसी दौरान एक बड़े पूर्व CJP नेता ने पार्टी के निर्माता अभिजीत दीपके पर संगीन आरोप लगाये हैं. उन्होंने संगठन के नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यह आंदोलन अब निष्पक्ष नहीं रहा. उन्होंने इसे आम आदमी पार्टी (AAP) की B-टीम करार दिया.

पूर्व कॉकरोच वीरू भाई ने एक मीडिया चैनल को दिये इंटरव्यू में सीजेपी छोड़ने के कारणों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जो पार्टी छात्रों के लिए मैदान में उतरी थी वो अब राजनीति की भेंट चढ़ चुकी है.

अपने मुद्दे से भटक चुकी है सीजेपी

वीरू भाई ने आरोप लगाया कि शुरू से CJP का शीर्ष नेतृत्व इसे गैर-राजनीतिक बताता रहा, लेकिन अब ये पार्टी अपने मुद्दे से भटक चुकी है. उन्होंने दावा किया कि सीजेपी अब AAP की B-टीम की तरह काम कर रही है. वीरू भाई ने यह भी दावा किया कि तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद एक आंदोलन के रूप में उभरी कॉकरोच जनता पार्टी में ऐसे लोग शामिल हो गए हैं जिनका छात्रों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है.

पूर्व EX-कॉकरोच ने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके सहित अन्य नेताओं की मंशा पर भी सवाल उठाये. उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि जब पुलिस के साथ टकराव की आशंका थी तो वो खुद क्यों नहीं आंदोलन में आगे आए. इस प्रदर्शन में महिलाओं को क्यों आगे किया गया.

इसलिए महिलाओं को किया गया आगे

वीरू भाई ने बताया कि सीजेपी संस्थापक दीपके ने मार्च के दौरान महिलाओं को इसलिए आगे किया, ताकि वे गिरफ्तारी से बच सकें. उन्होंने बताया कि पहली बार जब सीजेपी का प्रदर्शन हुआ था, तब उस आंदोलन में शामिल हुए कई छात्रों को नेतृत्व के अभाव में सीधे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- ‘प्रधान’ के पास दफन हैं बीजेपी के राज, इसलिए…, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेकर अखिलेश का बड़ा दावा

उन्होंने सीजेपी के आंदोलन पर भी सवाल उठाये. वीरू भाई ने कहा कि जब दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, तब भी प्रदर्शनकारियों को क्यों आगे बढ़ने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि अगर सीजेपी नेतृत्व को हालात के बारे में मालूम था तब उन्हें आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिये थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read