तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को पूरे मॉनसून सत्र की बाकी अवधि के लिए लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है. उन पर अपनी ही पार्टी की बागी महिला सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक और असंसदीय टिप्पणी करने का आरोप है.
इस मामले में लोकसभा में शिकायत की गई, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निलंबन का प्रस्ताव रखा. सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और कल्याण बनर्जी को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया. बुधवार को हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही चल रही है.
कल्याण बनर्जी ने की अभद्र टिप्पणी
बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तो TMC सांसद कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी छोड़ चुके कुछ सांसदों से तीखी बहस हो गई. इनमें मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं. विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी.
मामला बढ़ने पर अन्य विपक्षी सांसदों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद कल्याण बनर्जी सदन से बाहर चले गए, जबकि दूसरे पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंप दी.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर से संसद तक… CJP समर्थन के बाद पीएम मोदी से शरद पवार-सुप्रिया सुले की मुलाकात
TMC से अलग हुए सांसद
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा. कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए. इनमें TMC के 20 सांसद भी शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा में अलग बैठना शुरू कर दिया. NCPI ने केंद्र की NDA सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना समर्थन दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



