Bharat Express DD Free Dish

युवाओं को दिया भरोसा, तो बढ़ा क्रेज! पीएम मोदी के वीडियो संदेश के बाद रातोंरात जुड़े 10 लाख नए फॉलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात आए वीडियो संदेश के बाद 24 घंटे में उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़े. पीएम मोदी ने वीडियो में पेपर लीक पर चिंता जताते हुए संसद में सख्त कानून लाने का भरोसा दिया था.

PM Modi Gains 1 Million Instagram Followers Overnight After Video On Paper Leak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हर दिन एक नया मुकाम छू रही है. गुरुवार रात जारी उनके एक खास वीडियो संदेश ने डिजिटल दुनिया में तहलका मचा दिया है. इस भावुक और कड़े संदेश के बाद महज 24 घंटे के भीतर पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 10 लाख यानी की 1 मिलियन नए फॉलोअर्स जुड़ गए.

युवाओं को दिया भरोसा

आंकड़ों के अनुसार, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाले पीएम मोदी दुनिया के एकमात्र और सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं.

दरअसल, गुरुवार की देर रात पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित किया था. उन्होंने देश भर में चर्चित ‘पेपर लीक’ के संवेदनशील मुद्दे पर छात्रों और उनके अभिभावकों का दर्द साझा करते हुए सरकार के कड़े रुख का भरोसा दिलाया.

पीएम मोदी ने स्पष्ट कहा, “मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है, यह लाखों परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक है. हमारी प्राथमिकता छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाना थी, इसलिए सरकार ने पूरी ताकत लगाकर कम समय में 22 लाख छात्रों की दोबारा परीक्षा कराई, जिसके नतीजे भी सामने आ चुके हैं.”

संसद में आएगा कड़ा कानून

प्रधानमंत्री ने बताया कि देर रात विभागों ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक सख्त कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. उन्होंने घोषणा की थी कि इस मसौदे को शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा और सोमवार से शुरू हो रहे संसद के सत्र में बिल को जल्द से जल्द पास कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

युवाओं के साथ संवाद और सख्त कार्रवाई के इस भरोसे का ही असर रहा कि देश भर के सोशल मीडिया यूज़र्स ने पीएम मोदी के इस कदम की सराहना की और उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई.

ये भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन- NTA के 47 अफसर बर्खास्त, लेकिन नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read