Bharat Express DD Free Dish

सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट: रिकॉर्ड तेजी के बाद औंधे मुंह गिरे दाम, जानिए आज का ताजा भाव

देश के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. मुनाफावसूली और कमजोर मांग के चलते सोना 2,000 रुपये और चांदी 5,000 रुपये तक सस्ती हो गई है.

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today

Gold Silver Price Today: अगर आप इन दिनों सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. पिछले कुछ दिनों से लगातार आसमान छू रही कीमती धातुओं की कीमतों में आखिरकार ब्रेक लग गया है. राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बाजार में मुनाफावसूली और भारी बिकवाली के चलते सोने के भाव सीधे 2,000 रुपये लुढ़क गए, जबकि चांदी में भी पांच हजार रुपये की भारी-भरकम टूट दर्ज की गई है.

धड़ाम हुए सोने और चांदी के दाम

कारोबारियों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये सस्ता होकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. मजे की बात यह है कि सोने के बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है क्योंकि इससे पिछले सत्र में यह 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. भारी बिकवाली के दबाव में चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है जबकि पिछले सत्र में इसका भाव 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम था. जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में ग्राहकों की तरफ से खरीदारी कमजोर रहने के कारण सर्राफा कीमतें दबाव में चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी में तेजी बरकरार! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड के ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या है स्थिति?

घरेलू बाजार के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,063.70 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है वहीं चांदी में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई है और यह 58.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा लगाए गए नए शुल्कों का असर सीधे तौर पर कमोडिटी मार्केट पर पड़ रहा है. आने वाले दिनों में बाजार की चाल काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read