Bharat Express DD Free Dish

शादी के बाद भी करिश्मा कपूर के प्यार में थे गोविंदा? एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने खोले कई बड़े राज

शगुफ्ता अली ने एक इंटरव्यू में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी टूटने, उनके कथित अफेयर और करिश्मा के एटीट्यूड को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.

Govinda, Karisma Kapoor, Shagufta Ali, Bollywood

Karisma Kapoor Govinda Affair: 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसा जादू चलाया था कि आज भी उनके गाने और फिल्में लोगों की जुबान पर हैं. दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों इस हिट जोड़ी ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया था? हाल ही में एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया है. शगुफ्ता ने गोविंदा और करिश्मा के साथ फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में काम किया था और उन्होंने दोनों के सेट वाले व्यवहार से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं.

करिश्मा को लेकर कही यह बात

एक इंटरव्यू में शगुफ्ता अली ने बताया कि करिश्मा कपूर बेहद मेहनती एक्ट्रेस थीं लेकिन उनके स्वभाव में काफी एटीट्यूड भी था. करिश्मा बहुत मूडी थीं और उनका यह रवैया अक्सर सेट पर नजर आ जाता था. शगुफ्ता के मुताबिक करिश्मा जरूरत से ज्यादा महत्वाकांक्षी थीं जो कई बार करियर के लिहाज से सही साबित नहीं होता.

वहीं गोविंदा के बारे में बात करते हुए शगुफ्ता ने बताया कि वे सेट पर अक्सर काफी देर से पहुंचते थे, लेकिन दिल के बहुत साफ और अच्छे इंसान थे. उन्होंने माना कि जब तक दर्शक इस जोड़ी को पसंद कर रहे थे तब तक फिल्मों का दौर चला लेकिन आखिरकार एक ही हीरोइन के साथ काम करते-करते लोगों का भी इस जोड़ी से मोहभंग होने लगा होगा और इसका ओवरडोज हो गया होगा.

ये भी पढे़ं- ‘पंजाब के शिक्षा मंत्री कब देंगे इस्तीफा?’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद श्वेता तिवारी ने पूछा सवाल

क्या वाकई था गोविंदा-करिश्मा का अफेयर?

इंटरव्यू के दौरान जब शगुफ्ता से पूछा गया कि क्या गोविंदा और करिश्मा के बीच कोई सीक्रेट अफेयर चल रहा था तो उन्होंने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनके बीच कुछ होने की चर्चाएं और संकेत तो साफ दिखते थे हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में किसी को नहीं बताया.

इस दौरान शगुफ्ता ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि भले ही गोविंदा और करिश्मा के रिश्तों को लेकर बातें होती थीं लेकिन सुनीता ने कभी भी सेट पर आकर कोई हंगामा नहीं खड़ा किया. उन्होंने हर स्थिति को बहुत ही समझदारी और ग्रेस के साथ संभाला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest