Valluri Ajay Babu Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भारत के होनहार वेटलिफ्टर वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम भार वर्ग में न केवल शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम किया बल्कि स्नैच इवेंट में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया.
बता दें कि अजय बाबू की इस अभूतपूर्व सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गदगद होकर उन्हें बधाई दी है और उनकी इस उपलब्धि को भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है.
More glory for India in Weightlifting!
Delighted that Valluri Ajaya Babu brings home the Silver Medal in the Men’s 79 kg category at the Glasgow games. He has also etched his name in the record books by setting a CWG Record in the Snatch event. Congratulations to him and all the… pic.twitter.com/APBtXfj1nN
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2026
अजय बाबू ने पोडियम पर लहराया तिरंगा
ग्लासगो में आयोजित इस मुकाबले में वल्लूरी अजय बाबू की तैयारी और कड़ा समर्पण साफ देखने को मिला. पुरुषों के 79 किग्रा भार वर्ग की स्पर्धा में अजय बाबू ने शुरुआत से ही प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाए रखा. स्नैच इवेंट में उन्होंने असाधारण ताकत का प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.
इस धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की साख को और मजबूत किया. उनकी यह कामयाबी दिखाती है कि भारतीय वेटलिफ्टिंग की प्रतिभा में कितनी गहराई आ चुकी है.
पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश( PM Modi On Valluri Ajay Babu)
अजय बाबू की इस ऐतिहासिक जीत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेश जारी कर खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया. पीएम मोदी ने कहा, “भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है.
इसके साथ ही उन्होंने स्नैच इवेंट में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया. अजय बाबू को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई और भविष्य के सभी मुकाबलों के लिए ढेरों शुभकामनाएं.
गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई दी–
Weightlifting swells India’s medal tally!
Proud of you Valluri Ajaya Babu. Your remarkable performance winning the Silver Medal🥈in the Men’s 79kg Weightlifting event at #CWG2026 reflects your dedication and will inspire the new generation. pic.twitter.com/UuEs1i0pIK
— Amit Shah (@AmitShah) July 28, 2026
वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने जताई खुशी
अजय बाबू के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) और वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी खिलाड़ी, उनके कोचिंग स्टाफ और पूरी सपोर्ट टीम को बधाई दी है. खेल दिग्गजों का मानना है कि ग्लासगो में अजय बाबू का यह कड़क प्रदर्शन देश के उन तमाम युवा एथलीटों को प्रेरित करेगा जो आने वाले समय में देश के लिए मेडल जीतने का सपना देख रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



