Deepender Hooda Gen-Z Slang: इन दिनों हर तरफ देश के युवाओं यानी Gen-Z का नया अंदाज छाया हुआ है. हालात कुछ ऐसे हैं कि खुद पीएम मोदी भी उनके इस अनोखे अंदाज से प्रभावित नजर आए हैं. हाल ही में CJP प्रोटेस्ट के बाद से पीएम के कुछ वीडियोज और संवाद चर्चा में रहे हैं, जिससे साफ है कि देश का नेतृत्व भी युवाओं की इस वेव को महसूस कर रहा है. अब युवाओं का यही रंग राजनीति के गलियारों में भी पहुंच चुका है. इसी कड़ी में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जब सदन में इसी भाषा और स्लैंग का जिक्र किया, तो उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.
Gen-Z स्लैंग का किया जिक्र
लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान अपनी बात रखते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने छात्र आंदोलन का जिक्र कि और बताया कि कैसे आज का युवा विरोध जताने के लिए पुरान तरीके नहीं अपनाता बल्कि अपना एक नया क्रिएटिल अंदाज अपना रहा है. उन्होंने कहा कि आज के Gen-Z इतने प्यार और अलग तरीके से अपनी बात रखते हैं कि सामने वाला भी सोच में पड़ जाए. इस दौरान कांग्रेस सांसद ने ‘कुचु पुचु आज इस्तीफा दे दो, आज हमारा जन्मदिन है’ वाले मीम और Gen-Z के सबसे वायरल स्लैंग ‘वस्तेगुना हुया’ का जिक्र करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया गया.
युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, संविधान और फोन था
इस बीच दीपेंद्र हुड्डा ने अपनी बात पर जोर देते हुए बताया कि आज की युवा पीढ़ी विरोध करने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लेती. युवाओं के हाथों में पत्थर की जगह देश का संविधान और एक स्मार्टफोन होता है. इसी फोन से कोई रील बनाता है, कोई मीम शेयर करता है, तो कोई गाना गाकर अपनी बात रखता है. उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सवाल पूछने वाले नौजवान देशद्रोही नहीं, बल्कि असल मायनों में लोकतंत्र के पहरेदार हैं.
ये भी पढ़ें- ‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया…’ संसद में अखिलेश यादव का जोरदार तंज, राम मंदिर चढ़ावे पर घेरा
क्या है Gen-Z के इन वायरल स्लैंग्स का मतलब?
बता दें कि आजकल सोशल मीडिया की रील्स और मीम्स की दुनिया में Gen-Z के स्लैंग्स ने धूम मचा रखी है. ‘वस्तेगुना हुया’ और ‘कुचु पुचु’ जैसे शब्द अचानक रातों-रात इंटरनेट पर सनसनी बन गए. दरअसल Gen-Z हर सीरियस बात को भी बहुत ही कैजुअल, फनी और व्यंग्यात्मक तरीके से पेश करना पसंद करता है. ‘वस्तेगुना हुया’ जैसे अजीबो-गरीब और अनसुने शब्दों का इस्तेमाल वे किसी बात को मजेदार ढंग से तंज कसने के लिए करते हैं. वहीं ‘कुचु पुचु’ जैसे क्यूट शब्दों का इस्तेमाल करके वे तीखे विरोध को भी एक नए मीम बेसड ह्यूमर में बदल देते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




