Pappu Yadav Attack: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और अचानक हंगामा करने लगा. पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि युवक चाकू लेकर आया था और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और इस तरह की धमकियों से पीछे हटने वाले नहीं.
राम मंदिर चंदा विवाद के बाद सुर्खियों में
हाल ही में पप्पू यादव संसद भवन में साधु वेश में प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई. इसी विवाद को लेकर वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे और अपनी रणनीति बताने वाले थे.
हमला करने की कोशिश नाकाम
जानकारी के मुताबिक युवक ने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पप्पू यादव के समर्थकों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस युवक की पिटाई कर दी. समर्थकों का कहना है कि पप्पू यादव पर पहले से ही इनाम घोषित किया गया है और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं.
#WATCH | Shots of the knife the assailant was allegedly carring due to which a clash erupted while Independent MP from Purnea, Pappu Yadav, was holding a press conference at his residence in Delhi. Further details awaited. https://t.co/0coi9m2uFD pic.twitter.com/dwM8WTY7FO
— ANI (@ANI) August 2, 2026
चप्पल और चाकू से हमला
पप्पू यादव के एक समर्थक ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ लोग अंदर घुस आए और सवाल पूछने लगे. अचानक उन्होंने चप्पल फेंककर मारने की कोशिश की और फिर चाकू निकाल लिया. हालांकि, समर्थकों ने तुरंत रोक लिया और युवक को काबू में कर लिया.
सुरक्षा पर उठे सवाल
समर्थकों ने कहा कि जनता दरबार या प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी भी सांसद के आवास पर मेटल डिटेक्टर नहीं होता. इसी वजह से ऐसे लोग आसानी से अंदर घुस जाते हैं. उन्होंने दावा किया कि यह हमला अतीक अशरफ पार्ट-2 जैसा करने की कोशिश थी.
ये भी पढ़ें-‘मैं कोई सब्जी नहीं, शाम 5 बजे दिल्ली आओ और सामना कर लो’, पप्पू यादव ने ऐसा क्यों बोला?
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पप्पू यादव के सहयोगियों ने कहा कि इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उनका आरोप है कि सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

