Bharat Express DD Free Dish

पप्पू यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचने वाला युवक कौन? जानिए उसकी पूरी कहानी

Pappu Yadav Attack: दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अचानक हमला करने वाला शख्स कौन था? उसकी पहचान सामने आ चुकी है.

Pappu Yadav Attack: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव रविवार को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. तभी एक युवक वहां पहुंचा और चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की. पप्पू यादव का कहना है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी, लेकिन उनके समर्थकों ने आरोपी को पकड़ लिया और हमला नाकाम हो गया.

आरोपी की पहचान

पुलिस जांच में आरोपी युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सहपानी गांव निवासी सुमित के रूप में हुई है. 34 वर्षीय सुमित गाजियाबाद में परिवार के साथ रहता है और लोहे का काम करता है. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह पप्पू यादव के भगवा कपड़े पहनने और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे पर नाराज था.

दूसरा शख्स भी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, सुमित के साथ हैप्पी नाम का एक और व्यक्ति भी मौजूद था. बताया गया कि जब सुमित ने जूता फेंका, तब हैप्पी बाहर कार में बैठा था. घटना के बाद हैप्पी मौके से फरार हो गया. फिलहाल तिलकमार्ग थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

पप्पू यादव को ‘Y+’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. लेकिन घटना के समय केवल तीन पुलिसकर्मी मौजूद थे. इस वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सांसद का क्या कहना है?

हमले के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उनके बच्चों को भी धमकाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि हमला होते समय कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि उन्हें जिंदा जला दो या मार डालो. सांसद ने कहा कि अगर वहां लोग मौजूद न होते तो उनकी जान जा सकती थी.

ये भी पढ़ें-‘मेरी हत्या की साजिश’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर घुसा युवक, पप्पू यादव का बड़ा आरोप

राम मंदिर चंदा विवाद से जुड़ा मामला

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने सिर्फ यह सवाल उठाया था कि राम मंदिर ट्रस्ट का चांदी और सोना कहां गया. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस सक्षम है और वह लंबे समय से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है, सिर्फ सवाल पूछे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read