Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बाल-बाल बचे 224 यात्री…! फेल हुआ इंडिगो का इंजन, चेन्नई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से चेन्नई आ रही IndiGo फ्लाइट का लैंडिंग से ठीक पहले बायां इंजन फेल हो गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने एक इंजन के सहारे विमान को सुरक्षित उतारकर 224 यात्रियों की जान बचाई, अब DGCA घटना की जांच करेगी.

IndiGo Flight Emergency Landing: आसमान में हजारों फीट की ऊंचाई पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट का बायां इंजन अचानक हवा में ही पूरी तरह फेल हो गया. मंगलवार यानी कल देर रात घटी इस खौफनाक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत ‘फुल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया गया.

प्लेन में सवार 224 यात्रियों की जान हलक में अटक गई और लोग ईश्वर को याद करने लगे. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की मुस्तैदी से विमान को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा टल गया.

रात के 11:29 बजे बजा खतरे का हूटर(IndiGo Flight Emergency Landing)

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के मुताबिक, कोलकाता से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 अपने तय समय के मुताबिक रात 11:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी. लेकिन लैंडिंग से ठीक एक मिनट पहले, यानी रात 11:29 बजे पायलट को पता चला कि विमान का बायां इंजन पूरी तरह ठप पड़ चुका है. पायलट ने बिना वक्त गंवाए तुरंत चेन्नई एटीसी को इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.

‘एक इंजन के सहारे लैंडिंग

पायलट के सामने 224 जिंदगियों को बचाने की सबसे बड़ी चुनौती थी. बेहद दबाव वाले इन लम्हों में पायलट ने संयम बनाए रखा और सिंगल इंजन के सहारे रात 11:37 बजे विमान को चेन्नई के रनवे 25 पर सुरक्षित लैंड करा दिया. जैसे ही प्लेन ने रनवे को छुआ, प्लेन के अंदर मौजूद यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

यह भी पढ़ें-मौत किसी और की, बलि की तैयारी किसी और की! चिता पर जिंदा जलने ही वाली थी महिला, तभी पहुंची 112

डीजीसीए करेगी जांच

तकनीकी खराबी के चलते मिड-एयर इंजन फेल होने की इस गंभीर घटना को लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने संज्ञान लिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और जांच टीमें अब इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि उड़ान भरने से पहले मेंटेनेंस में कोई चूक हुई थी या उड़ान के दौरान कोई तकनीकी खराबी आई थी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital