Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईद और दिवाली जैसा जश्न…अजमेर दरगाह के बाहर बिखरे देशभक्ति के रंग, बांटे गए 786 तिरंगे; देखें VIDEO

Tiranga distribution Ajmer: अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बाहर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला. मुस्लिम समाज और देश-विदेश से आए जायरीनों ने साथ मिलकर भव्य तिरंगा रैली निकाली और 786 तिरंगों का वितरण कर सांप्रदायिक…

Ajmer Dargah Tiranga Rally

Tiranga distribution Ajmer:अजमेर/बालकिशन शर्मा: अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्र दरगाह के बाहर देश प्रेम का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. आजादी के पर्व को ईद और दिवाली की तरह हर्षोल्लास से मनाते हुए स्थानीय मुस्लिम समुदाय और जायरीनों ने तिरंगा रैली निकाली.

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के बाहर देश-विदेश से आए जायरीनों और सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर भव्य तिरंगा रैली निकाली. इस दौरान 786 तिरंगों का वितरण किया गया और दरगाह शरीफ के प्रतिनिधियों (सैयदा वाहिदा चिश्ती व हाजी सैयद एतेशान चिश्ती) ने संदेश दिया कि देश की आजादी का यह महापर्व हम सभी का साझा उत्सव है, जिसे ईद और दिवाली की तरह ही उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए.

उत्साह और देश प्रेम के रंगों में रंगा नजर आया

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह परिसर के बाहर स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और देश प्रेम के रंगों में रंगा नजर आया. इस खास मौके पर दरगाह के बाहर देशभक्ति के तराने गूंज उठे और पूरे क्षेत्र का माहौल ‘भारत माता की जय’ के नारों से जीवंत हो गया.

भव्य तिरंगा रैली निकाली गई (Ajmer Dargah Tiranga Rally)

आजादी के इस महापर्व पर दरगाह क्षेत्र से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें 786 तिरंगों का वितरण किया गया. रैली में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ सभी धर्मों के लोग और देश-विदेश से अजमेर आए जायरीन भी बड़ी संख्या में हाथों में तिरंगा थामे शामिल हुए.

लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला  Haji Syed Eteshan Chishti)

रैली के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद सैयदा वाहिदा चिश्ती और हाजी सैयद एतेशान चिश्ती ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. स्थानीय लोगों ने कहा कि देश की आजादी का यह पर्व हम सभी का साझा उत्सव है और इसे ईद तथा दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों की तरह ही पूरे दिल और उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें-‘हमें चाहिए दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन…’, किस आजादी के लिए सोनम वांगचुक ने मांगा देश से साथ?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital