Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नक्सलवाद का खात्मा और अंतरिक्ष में नई उड़ान’, राष्ट्रपति मुर्मु ने गिनाईं देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश को संबोधित किया. उन्होंने गरीबी उन्मूलन, डिजिटल पेमेंट, महिला सशक्तीकरण और नक्सल-मुक्त भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया.

President Droupadi Murmu Address To Nation On Independence Day Eve

78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की आर्थिक प्रगति, डिजिटल क्रांति, सामाजिक कल्याण और नारी शक्ति की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया. उन्होंने कहा कि भारत आज विरासत और विकास के अद्भुत तालमेल के साथ आगे बढ़ रहा है और हर नागरिक का कल्याण ही ‘विकसित भारत’ का वास्तविक लक्ष्य है.

गरीबी उन्मूलन और योजनाओं का असर

राष्ट्रपति ने बताया कि देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

  • जन धन योजना: 59 करोड़ लोग बैंकिंग सिस्टम से जुड़े, जिनमें 32 करोड़ से अधिक महिलाएं हैं.
  • मुफ्त राशन और इलाज: 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और ‘आयुष्मान भारत’ के तहत 60 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है.
  • किसान संबल: किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी और पशुपालन से जुड़े लोगों को सीधा फायदा हुआ है.

डिजिटल क्रांति और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है. आज सब्जी की दुकानों से लेकर रेहड़ी-पटरी वालों तक डिजिटल पेमेंट हो रहा है और दुनिया के आधे से ज्यादा रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हो रहे हैं. इसके साथ ही हाईवे, रेलवे, वाटरवेज और एयरवेज के अभूतपूर्व विस्तार से युवाओं के लिए नए रोजगार पैदा हो रहे हैं.

नारी शक्ति और युवा ऊर्जा की तारीफ

शिक्षा और बिजनेस के क्षेत्र में बेटियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में 10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं और ‘मुद्रा योजना’ की दो-तिहाई लाभार्थी महिलाएं हैं.

वहीं, 65% युवा आबादी को देश की असली ताकत बताते हुए उन्होंने हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र में युवाओं की ऐतिहासिक कामयाबी का भी जिक्र किया.

नक्सलवाद पर लगाम और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व

देश की सुरक्षा उपलब्धियों पर बात करते हुए राष्ट्रपति ने भारत को नक्सल-मुक्त बनाने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे इलाकों में अब विकास और खेलों की बयार बह रही है. साथ ही सारनाथ को यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किए जाने पर भी उन्होंने खुशी जताई.

यह भी पढ़ें: ‘दुनिया के किसी कोने में छिप जाओ, बचोगे नहीं!’ यूएई से पकड़े गए ड्रग माफिया बसोया की वापसी पर बोले अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital