Bharat Express DD Free Dish

बीकानेर के पूगल में खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, मच गया हड़कंप, पहुंची पुलिस

Bikaner News: राजस्थान के सीमावर्ती बीकानेर जिले में उस समय हलचल मच गई, जब एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला. मामला पूगल थाना क्षेत्र के चक 1DBM गांव का है, जहां खेत में पड़े गुब्बारे को देखकर किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Bikaner News

Bikaner News

रिपोर्ट – साहिल बीकानेर


Bikaner News: राजस्थान के सीमावर्ती बीकानेर जिले में उस समय हलचल मच गई, जब एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला. मामला पूगल थाना क्षेत्र के चक 1DBM गांव का है, जहां खेत में पड़े गुब्बारे को देखकर किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलते ही पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. चूंकि यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है, इसलिए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गुब्बारे की बारीकी से जांच की.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुब्बारे पर ‘International Airlines’ लिखा हुआ था. इसे देखकर आसपास के लोगों में भी उत्सुकता और चिंता का माहौल बन गया. सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह की वस्तु मिलने पर सुरक्षा एजेंसियां आमतौर पर सतर्क हो जाती हैं.

पूगल थाने के एएसआई रामस्वरूप बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे की तलाशी ली. जांच के दौरान यह देखा गया कि कहीं इसके अंदर कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदेश या अन्य संदिग्ध सामग्री तो नहीं छिपाई गई है. हालांकि, तलाशी में ऐसा कुछ भी नहीं मिला.

स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना गुब्बारा

पुलिस ने बताया कि गुब्बारे के भीतर कोई संदिग्ध वस्तु या आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली.

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि गुब्बारा सीमा पार से कब और कैसे यहां तक पहुंचा. तेज हवा के कारण बहकर आने की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

सीमा पर सक्रिय रहती हैं एजेंसिया

सीमावर्ती इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो जाती हैं. इसी सतर्कता के तहत इस गुब्बारे की भी जांच की गई.

ये भी पढ़ें- खाने में कीड़े…बोलने पर मिलती है गाली, राजस्थान में हॉस्टल की 50 छात्राएं पैदल पहुंची कलेक्ट्री

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में कोई सुरक्षा संबंधी खतरा सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read