Bharat Express DD Free Dish

131 करोड़ के लोन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन! बिहार, दिल्ली और हरियाणा के 9 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

ED Raid: 131 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामानंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स से जुड़े बिहार, दिल्ली और हरियाणा के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है.

मनी लॉन्ड्रिंग और 131.79 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में ईडी ने बिहार, दिल्ली और हरियाणा में रामानंदी होटल्स के ठिकानों पर छापेमारी की.

131 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड मामले में ईडी ने 9 ठिकानों पर मारी रेड.

Edited by Shubhra Rai

 ED Raid: रामानंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स लिमिटेड के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने एक साथ 9 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत बिहार, दिल्ली और हरियाणा में एक साथ 9 जगहों पर छापेमारी की है. इनमें बिहार के गया में 6, हरियाणा के गुरुग्राम में 2 और दिल्ली में एक जगह शामिल है.

58 करोड़ रुपए की राशि को डायवर्ट का आरोप

यह छापेमारी 131.79 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है. कंपनी के निदेशक अखौरी गोपाल और उनके बेटों निशांत एवं नितेश पर बैंक फ्रॉड और मनी लांड्रिंग के आरोप है. जांच में यह सामने आया है कि रामनंदी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स ने बैंक से लिए गए लोन की रकम का एक बड़ा हिस्सा उस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया, जिसके लिए यह बैंक से लोन लिया गया था. आरोप है कि लिए गए लोन की राशि मे से 58 करोड़ रुपए की राशि को डायवर्ट किया गया. यह रकम फर्जी और जाली प्रोजेक्ट कंप्लीशन रिपोर्ट के आधार पर हासिल की गई थी. ये रिपोर्ट कंपनी के सीए की तरफ से दी गई थी.

ईडी के अधिकारी जांच कर रहे

लोन के बदले अखौरी गोपाल और उनके परिवार के सदस्यों की पर्सनल गारंटी भी बैंकों को दी गई थी. सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर रखा है. सीबीआई के केस को आधार बनाते हुए ईडी ने कार्रवाई कर रही है. जांच में यह भी पता चला है कि 5 प्रॉपर्टी टाटा मोटर्स लिमिटेड के पक्ष में बंधक की गई थी. लेकिन इन संपत्तियों को गिरवी रखने के बावजूद हाल ही बेच दिया गया. ईडी को शक है कि इन संपत्तियों की बिक्री बहुत कम कीमत पर की गई और बिक्री के पैसे को कैश में दिखाया गया है. अभी तक कि जांच में ईडी को कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हाथ लगा है. जिसकी ईडी के अधिकारी जांच कर रहे है.

यह भी पढ़ें-सत्य निकेतन हादसा: आरोपी सुधांशु का बड़ा खुलासा, मजदूरों ने पहले ही दे दी थी दीवार गिरने की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read