Bharat Express DD Free Dish

हत्या या आत्महत्या? छड़वा डैम के जंगल में पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव, पूरा गांव है हैरान

Hazaribagh Army Jawan Death: हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है.

hazaribagh-army-jawan-death-chhadwa-dam-forest-dhananjay-kumar

छड़वा डैम के जंगल में पेड़ से लटका मिला आर्मी जवान का शव (इमेज- Bharat Express)

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार

Hazaribagh Army Jawan Death: हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार आर्मी में जवान था.

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह कुछ स्थानीय लोग जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया.

कोलकाता में तैनात था मृतक

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि धनंजय कुमार छड़वा डैम के जंगल में क्यों पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई.

मुखिया प्रतिनिधि अशोक ने बताया कि सुबह उन्हें फोन आया कि उनके गांव के धनंजय नाम के एक लड़के ने छड़वा डैम के जंगल में फांसी लगा ली है. वह आर्मी में था और फिलहाल कोलकाता में तैनात था. हमलोगों को समझ नहीं आ रहा कि आखिर धनंजय ने किन वजहों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

आज ही ड्यूटी पर लौटने वाला था जवान

उन्होंने कहा कि पूरा गांव इस घटना को लेकर हैरान है. आज सुबह ही वह ड्यूटी पर लौटने वाला था, लेकिन सुबह ही ऐसी घटना हो गई. अभी तक हमें पारिवारिक कलह की जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें- चंदौली में अराजक तत्वों ने खंडित की देवी-देवताओं की मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस 

वहीं इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read