Bharat Express DD Free Dish

‘QR स्कैन करो, राय बताओ’, UP में सपा का GenZ दांव, दफ्तर के बाहर नया पोस्टर

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाया है.

SP's new strategy before 2027

2027 से पहले सपा का नया पैंतरा

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाकर माहौल गरमा दिया है. इस पोस्टर में युवाओं और GenZ की राय को अहम बताया गया है.

पोस्टर पर क्या लिखा है?

पोस्टर पर लिखा है कि ‘PDA का साथ समानता हाथ’ और ‘युवाओं का सपना हमारा संकल्प’. इसमें QR कोड भी दिया गया है जिसे स्कैन कर लोग अपनी राय साझा कर सकते हैं.

QR कोड से राय देने का मौका

पोस्टर पर एक QR कोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन कर लोग फॉर्म भर सकते हैं. इसमें लिखा है कि सिर्फ दो मिनट में अपनी राय देकर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. पार्टी का मकसद युवाओं को सीधे चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना है.

चुनावी रणनीति में युवाओं पर फोकस

सपा का यह कदम विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश माना जा रहा है. पोस्टर में साफ संदेश है कि पार्टी युवाओं की आवाज को चुनावी एजेंडे में शामिल करना चाहती है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में पोस्टर वार और तेज हो सकता है.

कब हो सकता है विधानसभा चुनाव?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के फरवरी-मार्च में कराए जाने की संभावना है क्योंकि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त हो रहा है. चुनाव आयोग परंपरागत रूप से कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव कराता है, इसलिए यह तय है कि मतदान इसी अवधि में होगा.

ये भी पढ़ें-यूपी में महिलाओं के लिए तैयार किया गया सुरक्षा कवच, ‘सारथी दीदी’ के साथ मिलेगी विशेष सुविधा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं, जिनमें से 85 सीटें अनुसूचित जाति और एक सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. इतने बड़े राज्य में मतदान आमतौर पर कई चरणों में होता है. पिछली बार 2022 में चुनाव सात चरणों में हुए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read