MLC चुनाव से पहले JDU में महाभारत
आशुतोष पटना/पटना
Bihar News: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जेडीयू के भीतर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मोकामा से विधायक अनंत सिंह और पार्टी प्रवक्ता व उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच जुबानी जंग इतनी तेज हो गई है कि पूरी पार्टी इसे शांत कराने में जुटी है.
‘नीरज कुमार को समर्थन नहीं देंगे’
अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि वह नीरज कुमार को समर्थन नहीं देंगे. उनका कहना है कि नीरज ने कई बार उन्हें साजिश के तहत फंसाया है. यही वजह है कि वह निर्दलीय उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करना चाहते हैं. पार्टी की ओर से दबाव बनाए जाने के बावजूद अनंत सिंह अपने फैसले पर अड़े हुए हैं.
नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए क्या कहा?
नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके खिलाफ जो कार्रवाई हुई है, वह सबूतों के आधार पर हुई है. उन्होंने साफ किया कि वह किसी भी आरोप से पीछे हटने वाले नहीं हैं और अनंत सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा लेने को तैयार हैं.
सुलह की कोशिश भी नाकाम
पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कई बार कोशिश की कि विवाद खत्म हो जाए लेकिन हालात उलझते ही जा रहे हैं. रजक का दावा है कि अनंत सिंह अंततः पार्टी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे, हालांकि स्थिति अभी भी अस्पष्ट बनी हुई है.
विपक्ष ने क्या दावा किया?
आरजेडी ने इस विवाद को जेडीयू की अंदरूनी कमजोरी बताते हुए अपनी जीत का दावा किया है. प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पार्टी के भीतर का यह झगड़ा विपक्ष के लिए फायदे का मौका है.\
ये भी पढ़ें-पहले हुआ हनीट्रैप, फिर उसके बाद… पाकिस्तान के संपर्क में था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरे घटनाक्रम पर JSP की पैनी नजर
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है. सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ने वाली यह पार्टी बांकीपुर उपचुनाव की तरह इस बार भी मौके का फायदा उठाने की तैयारी में है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


