Bharat Express DD Free Dish

वाराणसी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर, TPC कमांडर बृजेश गंझू एनकाउंटर में मारा गया

UP News: वाराणसी में पुलिस और ATS ने 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया.

Naxal with a bounty on his head, Brijesh Ganjhu, killed in an encounter.

इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर

UP News: वाराणसी से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने 30 लाख के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया. मारे गए नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर था.

बृजेश गंझू पर घोषित इनाम

बृजेश गंझू पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था. इस तरह कुल 30 लाख का इनामी नक्सली होने के चलते वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था. NIA ने उसे आठ साल पहले टेरर फंडिंग केस में वांटेड घोषित किया था.

वाराणसी में कैसे हुई मुठभेड़

20 सितंबर की सुबह बृजेश गंझू अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर मुगलसराय की ओर जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गाड़ी से कूदकर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हुआ और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस दौरान यूपी ATS के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण पर भी गोलियां चलीं, लेकिन उनके बुलेटप्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया.

झारखंड पुलिस ने क्या कहा?

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और IG ऑपरेशन्स नरेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी में हुई मुठभेड़ में बृजेश गंझू मारा गया. उन्होंने कहा कि वह TPC का प्रमुख था और कई मामलों में NIA द्वारा वांटेड घोषित किया गया था.

वाराणसी में अधिकारियों की मौजूदगी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वाराणसी के काशी जोन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. इस घटना को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-गजब की फिरकी ले रहा मौसम…कहीं बारिश तो कहीं बवंडर का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल

हाल ही में छत्तीसगढ़ में भी कार्रवाई

इससे पहले छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली रूपी को मुठभेड़ में मार गिराया था. वह एरिया कमेटी की सदस्य थी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read