मुंबई में बड़ा BMW हादसा
Mumbai BMW Accident: मुंबई में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. हादसा मुंबई कोस्टल रोड पर मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जाने वाले रास्ते में लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार ब्रिज से नीचे जा गिरी. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के मुताबिक, हादसे की सूचना रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा. कार में कुल चार लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया.
तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, हादसे में घायल 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. वहीं, अस्पताल पहुंचने पर 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धीर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है.
#Breaking 3 Dead As Speeding BMW Crashes On Mumbai Coastal Road, Falls Off BridgeThe car, a black BMW, was travelling from Marine Drive towards Haji Ali on the Coastal Road when the driver allegedly lost control.#Mumbai #MumbaiNews #CoastalRoad #BMW @MumbaiPolice pic.twitter.com/j2ZaPnWX4p
— Monu Lodhi 🇮🇳 (@monu_lodh) September 20, 2026
तेज रफ्तार में नियंत्रण खोने की आशंका
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद BMW ब्रिज से नीचे जा गिरी.
ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन पर लगेगी रोक! तमिलनाडु सरकार ने NGT में क्या कहा?
फिलहाल पुलिस हादसे की सही वजह पता लगाने में जुटी है. यह भी जांच की जा रही है कि दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार कितनी थी और चालक ने किन परिस्थितियों में वाहन पर नियंत्रण खोया. हादसे के बाद कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


