Bharat Express DD Free Dish

क्या आप भी कर रहे हैं NEET 2026 की तैयारी? इस राज्य के मेडिकल कॉलेज में अचानक बढ़ गईं 100 सीटें

NEET UG 2026: डॉक्टर बनने की तैयारी कर रहे NEET एस्पिरेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने त्रिपुरा के अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में 100 नई MBBS सीटों को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद इसी सत्र से राज्य में कुल MBBS सीटें बढ़कर 500 हो जाएंगी.

केंद्र सरकार ने अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में 100 नई MBBS सीटों को दी मंजूरी.

(AI IMAGE)

NEET UG 2026: NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए देश के मेडिकल एजुकेशन सेक्टर से राहत भरी खबर आई है. केंद्र सरकार ने त्रिपुरा में MBBS सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से न केवल मेडिकल एस्पिरेंट्स को एडमिशन के ज्यादा मौके मिलेंगे, बल्कि राज्य में फैकल्टी के कई नए पदों पर भर्तियां भी निकाली जाएंगी.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घोषणा की कि अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में MBBS सीटें 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं, जिससे राज्य में कुल MBBS सीटें 400 से बढ़कर 500 हो जाएंगी. इस फैसले के बाद AGMC देश के शीर्ष 250 क्षमता वाले मेडिकल कॉलेजों की कतार में शामिल हो गया है. इसके साथ ही कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और 25 नए फैकल्टी सदस्यों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

अगरतला मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं 100 MBBS सीटें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोमवार को ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने एकेडमिक सेशन 2026-27 से अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (AGMC) में 100 अतिरिक्त MBBS सीटों को मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही कॉलेज की क्षमता 150 से बढ़कर 250 हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब पूरे त्रिपुरा राज्य में MBBS की कुल उपलब्ध सीटें 400 से बढ़कर 500 हो गई हैं.

देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों की कतार में शामिल हुआ AGMC

सीटों में बढ़ोतरी के साथ ही AGMC अब देश के उन गिने-चुने शीर्ष संस्थानों में शामिल हो गया है, जिनके पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के नियमों के तहत अधिकतम 250 MBBS सीटों की क्षमता है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब AGMC दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के KGMU और बैंगलोर मेडिकल कॉलेज जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की बराबरी करेगा.

नए मेडिकल कॉलेज की तैयारी और फैकल्टी पदों पर भर्तियां

राज्य में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए धलाई जिले में 100 सीटों की क्षमता वाला एक नया प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है. इधर AGMC में अतिरिक्त छात्रों की पढ़ाई के लिए 25 नए फैकल्टी सदस्यों की नियुक्ति और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा राज्य के सभी मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों की देखरेख के लिए एक नई मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित करने का भी फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें-परीक्षा, मोबाइल और ChatGPT… IIT बॉम्बे छात्र की मौत से उठे कई सवाल

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read