Bharat Express DD Free Dish

‘विजयी भव से विनाश भव…’ अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे पर ओपी राजभर का तंज

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव की रायबरेली रथयात्रा पर ओपी राजभर ने निशाना साधा. 27 विजय भव पोस्टर को लेकर राजभर ने कहा- कुछ दिन बाद विनाश भव लिखा दिखाई देगा.

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav

ओपी राजभर का अखिलेश यादव के रायरबरेली दौरे पर तंज

OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की सियासत में रायबरेली को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित रायबरेली दौरे और PDA रथ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने उन पर निशाना साधा है. अंबेडकरनगर में एक कार्यक्रम के दौरान राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए रायबरेली जा रहे हैं.

राजभर ने रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और एक सीओ के बीच हुए कथित विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि सपा जिलाध्यक्ष ने सीओ को चूड़ियां पहनने की बात कही थी और उन पर हमला करने की तैयारी तक की गई थी. राजभर का दावा है कि अखिलेश यादव का वहां जाना इसी तरह के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति आगे चलकर अखिलेश यादव के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

‘सवर्णों का पता नहीं चलेगा’ बयान पर हमाल

ओपी राजभर ने सपा नेताओं के कुछ कथित बयानों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता अभी से यह कह रहे हैं कि सपा की सरकार बनने पर सवर्णों का पता नहीं चलेगा. राजभर के मुताबिक, ऐसे बयानों से पार्टी की सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है.

अखिलेश यादव के ‘विजयी भव:’ वाले पोस्टर पर भी राजभर ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन पोस्टरों पर ‘विनाश भव:’ लिखा दिखाई दे सकता है. अयोध्या को लेकर भी उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब तक राम मंदिर दर्शन के लिए नहीं गए हैं.


ये भी पढ़ें: राहुल, पीडीए या फिर कुछ और… कांग्रेस के गढ़ से शुरू हो रही अखिलेश की ‘रथ यात्रा’, रायबरेली के क्या हैं मायने?


PDA को लेकर भी साधा निशाना

राजभर ने सपा के मंच और नेताओं की बैठने की व्यवस्था का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में पिछड़े और दलित नेताओं को वह सम्मान नहीं मिलता, जिसका दावा किया जाता है. उन्होंने शिवपाल यादव से जुड़े पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि जिन्हें कभी छोटा कहा गया, वे आज सांसद हैं, लेकिन पार्टी के कार्यक्रमों में उन्हें नीचे बैठना पड़ रहा है. राजभर ने इसी को समाजवादी पार्टी के PDA दावे की हकीकत बताते हुए कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read