Bharat Express DD Free Dish

‘AI ले सकता है 100 करोड़ जान…’ बिल गेट्स की चेतावनी से दहली दुनिया; क्या है एक मात्र उपाय?

Bill Gates On AI Risks: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक हालिया साक्षात्कार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने इससे बचाव के लिए भी बड़े कदम उठाने की बात कही है.

Microsoft co-founder Bill Gates warning about catastrophic AI risks and calling for strict government regulations

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स

Bill Gates On AI Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है उतनी ही तेजी से इसके खतरों पर भी बहस तेज हो गई है. माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने AI के दुरुपयोग को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर चेतावनी दी है. गेट्स का मानना है कि यदि यह तकनीक गलत हाथों में पड़ जाए तो यह इतिहास का सबसे खतरनाक हथियार साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि इसके कारण एक अरब (100 करोड़) लोगों की मौत तक हो सकती है.

बुरे लोगों और AI का मेल सबसे खतरनाक

एनबीसी न्यूज के साक्षात्कार (Bill Gates interview On AI Risks) में बिल गेट्स ने खुलकर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि भले ही 100% तक पहुंचना काफी कठिन हो, लेकिन इतिहास में कभी भी ऐसा कोई हथियार नहीं रहा है जो बुरे इरादे वाले लोगों और अत्याधुनिक AI टूल्स के इस खतरनाक मेल से शक्तिशाली हो. गेट्स ने स्पष्ट किया कि हालांकि AI मानवता के लिए कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी साबित हो रहा है, लेकिन इसके नकारात्मक और विनाशकारी पहलुओं को नजरअंदाज करना बहुत बड़ी भूल होगी.

कंपनियों का रेगुलेशन पर्याप्त नहीं (Bill Gates AI warning billion deaths)

हाल ही में कई बड़ी AI लैब्स के सीईओ ने तकनीक की रफ्तार को थोड़ा धीमा करने की बात कही है. इस बात पर बिल गेट्स ने कहा कि केवल कंपनियों द्वारा खुद को नियंत्रित करना पर्याप्त नहीं है. इसके पर निगरानी रखने के लिए कानूनी ढांचा जरूरी है. उन्होंने कहा कि आपको कानून बनाने वाले और राजनेताओं को इस चर्चा में शामिल करने की जरूरत है. यह देखा जाना जरूरी है कि उपाय और निगरानी कैसी होनी चाहिए. इससे उद्योग पर थोड़ा प्रशासनिक बोझ जरूर आएगा लेकिन यह जरूरी है.

ये भी पढ़ें: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य

तकनीक की रेस में सुरक्षा से समझौता नहीं (AI Regulation Bill Gates)

आज के दौरर में कुछ दिग्गज व्यापक समन्वय की आवश्यकता से इनकार कर रहे हैं. वहीं बिल गेट्स और माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कंपनियों को केवल रेस जीतने के बजाय सार्वजनिक सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना चाहिए. ऐसे में बिल गेट्स की यह चेतावनी एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि भविष्य में तकनीकी प्रगति के साथ मानव सुरक्षा के कड़े सुरक्षा चक्र कितने अनिवार्य हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read