Bharat Express DD Free Dish

गोविंदा और पत्नी के रिश्ते पर घमासान: को-एक्ट्रेस कोमल रानी का सनसनीखेज दावा, ‘पति को जान से मारने की हो रही कोशिश’

Govinda Komal Rani Controversy: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कोमल ने मानसिक प्रताड़ना, एक्टर को काम से रोकने और जान से मारने की कोशिश जैसे आरोप लगाए, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

Govinda-Komal Rani Controversy

Govinda-Komal Rani Controversy- bharat express

Govinda-Komal Rani Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी आगामी फिल्म ‘रूपा’ की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते की खबरों ने इन दिनों गलियारों में तहलका मचा रखा है. लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान साथ दिखने के बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ रही थीं. इसके बाद गोविंदा की पत्नी ने एक्टर पर अफेयर के गंभीर आरोप लगाए, जिस पर गोविंदा ने अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए नाराजगी जताई थी. हालांकि, अब इस विवाद ने एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है. एक्ट्रेस कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर गोविंदा की पत्नी पर उन्हें जान से मारने की कोशिश करने का सीधा और सनसनीखेज आरोप लगाया है.

‘जो सालों से पति को मारने की कोशिश कर रही हो…’

अफेयर की अटकलों और आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कोमल रानी स्वर्णकार ने बिना नाम लिए गोविंदा की पत्नी पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में लिखा, “जो औरत सालों से अपने पति को मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरत की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती हैं.” कोमल के इस बयान ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका कर रख दिया है, क्योंकि उन्होंने बात को महज घरेलू अनबन या अफेयर से उठाकर ‘जान से मारने’ के गंभीर कोण पर पहुंचा दिया है.

टूटते घर और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

गोविंदा के पारिवारिक रिश्तों पर बात करते हुए कोमल ने कहा कि जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसे कोई और बाहर वाला नहीं तोड़ सकता. उन्होंने गोविंदा की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता कि कोई भी पत्नी किसी पुरुष को लगातार इस हद तक मानसिक रूप से प्रताड़ित कर सकती है और उसे काम करने से रोक सकती है. उन्होंने उन्हें समय बर्बाद करने के लिए मजबूर किया और पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया.”

‘एक्टर को मौत के कगार तक पहुंचा दिया’

कोमल रानी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आरोप को और गंभीर बनाते हुए कहा कि प्रताड़ना का यह सिलसिला इतना बढ़ गया था कि उन्होंने एक्टर को मौत के कगार तक पहुंचा दिया था. उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जहां एक पुरुष या औरत दर्द से गुजर रही हो, वहां उसे ठीक करने या संभालने के बजाय सार्वजनिक रूप से आनंद लिया जा रहा है और उसकी छवि बिगाड़ी जा रही है.

जनता को बताया समझदार, दिया मशहूर कहावत का उदाहरण

अफवाहों और आरोपों को खारिज करते हुए कोमल ने जनता की समझदारी पर भरोसा जताया. उन्होंने एक मशहूर कहावत का उदाहरण देते हुए कहा, “हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि किसी के यह कहने पर कि ‘कौआ तुम्हारा कान ले गया’, वे अपने कान को देखने के बजाय कौए के पीछे दौड़ पड़ें.” कोमल के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद अब गोविंदा के पारिवारिक विवाद में नया भूचाल आ गया है और हर किसी को गोविंदा तथा उनकी पत्नी के अगले कदम का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं, फिर भी लिखूंगा…’ नेशनल अवॉर्ड विनर संजय मिश्रा ला रहे अपनी आत्मकथा

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read