असम CM का राहुल गांधी पर हमला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब राहुल गांधी और उनकी पार्टी को देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और यह दावा किया कि फैसले एकतरफा लिए गए.
चुनाव आयोग पर विवाद
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हाल ही में पूरे आयोग ने एक साथ सामने आकर साफ किया कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए थे. ऐसे में कांग्रेस ने जनता के बीच भ्रम क्यों फैलाया? उनका कहना था कि राहुल गांधी का आधार क्या था जब उन्होंने आयोग पर हमला किया.
संस्थाओं पर हमले का आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार देश की संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार से पहले भी राहुल गांधी 90 चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में उनकी वैधता पर सवाल उठता है.
‘भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना’
सरमा ने कहा कि राहुल गांधी का एकमात्र मकसद भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना है. जब भी वह किसी चुनाव में हारते हैं, चाहे बंगाल हो, असम हो या कोई और राज्य, वह तुरंत विवाद खड़ा कर देते हैं.
ये भी पढ़ें-यूपी में दलित वोट का महासंग्राम, 86 सीटों पर टिकी सत्ता की चाबी, DA से सत्ता तक का सपना देख रही सपा
सरमा ने दावा किया कि लोग राहुल गांधी की इन हरकतों को देख रहे हैं और आने वाले समय में जनता उन्हें लगातार सज़ा देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का यह रवैया लोकतंत्र के लिए सही नहीं है और जनता इसका जवाब चुनावों में देगी.
ये भी पढ़ें-रसिक दुलारी की मौत में CCTV से खुलेंगे राज? चौथी मंजिल से गिरने का वीडियो आया सामने, कई सवाल अब भी बरकरार
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


