Bharat Express DD Free Dish

‘रीढ़ की हड्डी देखो…’, शहजाद पूनावाला की ऑन-कैमरा पिटाई, वायरल हुआ राइज एंड फॉल का वीडियो

Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: रियालिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच तीखी बहस के बाद हाथापाई हो गई. इसकी वीडियो अब जमकर वायरल हो रही है.

altercation between Sehzad Poonawalla and Siwet Tomar on Rise and Fall Season 2, with Swara Bhasker intervening

Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों एक नए रियालिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 में नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है, लेकिन हाल ही में जो हुआ उसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है.

शो के दौरान शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई और मारपीट तक जा पहुंचा. गनीमत यह रही कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अन्य साथियों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

शहजाद के तंज पर भड़के सिवेट, खोया आपा (Shehzad Poonawalla Siwet Tomar)

घटना की शुरुआत तब हुई जब शहजाद पूनावाला लगातार स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर पर निशाना साध रहे थे. शहजाद ने कैमरे के सामने तंज कसते हुए कहा-

“सिवेट की रीड की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है. भाई, ये दोगलापन है. जाओ भाई जाओ, करो अलायंस. ये है अलायंस, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है, वह स्वरा भास्कर के साथ बैठा है.”

शहजाद के इस लगातार हमले और तीखे बयानों से सिवेट तोमर अपना आपा खो बैठे. वे गुस्से में तेजी से शहजाद की तरफ बढ़े. मौके की नजाकत को भांपते हुए स्वरा भास्कर तुरंत बीच में आईं और सिवेट को रोकते हुए कहा कि इन्हें मत मारो. हालांकि, इसके बावजूद सिवेट ने शहजाद के साथ हाथापाई शुरू कर दी और धक्का-मुक्की में शहजाद नीचे गिर पड़े. स्थिति बिगड़ती देख शो के बाकी सदस्य भी तुरंत दौड़कर आए और दोनों को अलग किया.

प्रियंका कक्कड़ ने साधा निशाना (Shehzad Poonawalla Swara Bhasker Rise and fall)

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

ये भी पढ़ें: ‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसे…!’ स्वरा भास्कर पर शहजाद का तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार; देखें VIDEO

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लोग इस बात की परवाह भी नहीं करते की पीटने पर डिसक्वालीफाई हो सकते हैं, बस पीट देते हैं. शहज़ाद की हरकतें ही ऐसी हैं, चाहे भाजपा दफ़्तर के अंदर हो या टीवी पर.” फिलहाल इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद शो के अंदर का माहौल बेहद गर्म चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read