उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा
रिपोर्ट- जय व्यास/उज्जैन
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शहर काजी खलीकुर रहमान ने एक वीडियो जारी करके मुस्लिम समाज के लोगों से खास अपील की है. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह शाही मस्जिद की मीनार को हटाने का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक एक दुर्घटना हो गई. मीनार हटाते समय बेल्ट टूट गई, जिसकी वजह से मस्जिद का कुछ हिस्सा डैमेज हो गया. शहर काजी ने साफ कहा है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की कोई गलती नहीं है. यह पूरी तरह से एक हादसा था जो बेल्ट टूटने की वजह से हुआ.
शहर काजी ने की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
शहर काजी खलीकुर रहमान ने अपने वीडियो संदेश में यह भी बताया कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. किसी को चोट नहीं आई है और कोई हताहत नहीं हुआ है. उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि इस घटना को लेकर बेवजह भीड़ इकट्ठा न करें. लोग शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. उन्होंने कहा कि यह एक हादसा था और इसे लेकर गलत बातें फैलाना ठीक नहीं है. सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखें.
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने भी जारी किया वीडियो
इससे पहले उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया था. उन्होंने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी. कलेक्टर ने कहा था कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति व्यवस्था बनी रहने दें. प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. दोनों ही वीडियो के जरिए लोगों को समझाया जा रहा है कि यह सिर्फ एक हादसा था और इसमें किसी का दोष नहीं है. इसलिए लोग संयम बरतें और अफवाहों से बचें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


