एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी-बस्तियों में शुमार धारावी के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के पास स्थित पीएमजीपी कॉलोनी में ‘धारावी एक्सपीरियंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया.
इस खास मौके पर अदाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अदाणी, बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े और अदाणी नवभारत डेवलपर्स के अधिकारियों समेत कई दिग्गज मौजूद रहे.
घर कैसा होगा? खुद आकर देखिए लाइफ-साइज सैंपल
करीब 22,500 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर धारावी के लाखों निवासियों को पुनर्विकास प्रोजेक्ट की पूरी तस्वीर बिल्कुल साफ-साफ दिखाने के मकसद से बनाया गया है. यहां 350 वर्ग फुट के रिहैबिलिटेशन होम और 500 वर्ग फुट के रिन्यूअल अपार्टमेंट के असली आकार वाले मॉडल तैयार किए गए हैं.
🔸Inauguration of the ‘Dharavi Experience Centre’ at the hands of CM Devendra Fadnavis.
Senior officials were present.🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते ‘धारावी एक्सपिरियन्स सेंटर’चे उदघाटन.
यावेळी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होते.🔸मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इनके… pic.twitter.com/lLAKXRjg5N
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 2, 2026
खाली और पूरी तरह से सजे-धजे, दोनों तरह के सैंपल फ्लैट देखकर लोग समझ सकेंगे कि उनका नया घर अंदर से कैसा दिखेगा. 3D वॉकथ्रू और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए नए कमर्शियल हब, चौड़ी सड़कें और पार्क भी प्रदर्शित किए गए हैं.
हरी-भरी होगी धारावी
इस रीडेवलपमेंट प्लान में पर्यावरण का भी खास ध्यान रखा गया है. सेंटर में मीठी नदी के पुनर्जीवन, 3.3 किलोमीटर लंबे खूबसूरत रिवरफ्रंट और करीब 40,000 पेड़ लगाने की विस्तृत योजनाएं दिखाई गई हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि धारावी की पारंपरिक पहचान जैसे कुम्हारवाड़ा के मिट्टी के बर्तन, लेदर इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग को पूरी तरह सुरक्षित रखते हुए आधुनिक वर्कप्लेस देने का वादा किया गया है.
अफवाहों पर लगेगा विराम
उद्घाटन के दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि यह सेंटर कागजी ब्लूप्रिंट नहीं, बल्कि लोगों के भविष्य का सीधा अनुभव है, जिससे अफ़वाहें दूर होंगी. इस मौके पर गायक शंकर महादेवन के स्वर में सजा विशेष गीत “धारावी का कल” और पुस्तक “मेरे सपनों की धारावी” का विमोचन भी किया गया.
यह भी पढ़ें: भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
