Bharat Express DD Free Dish

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3 अक्टूबर को एक शख्स ने छलांग लगा दी. 43वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

noida-supernova-building-sambhav-jain-death-forty-third-floor-incident

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3 अक्टूबर को एक शख्स ने छलांग लगा दी. 43वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बिल्डिंग से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है.

मृतक की पहचान गुरुग्राम निवासी संभव जैन के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

एक दिन के लिए कमरे में ठहरा था युवक

पुलिस के मुताबिक, संभव जैन हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर इलाके के रहने वाले थे. वह 3 अक्टूबर को ही सुपरनोवा बिल्डिंग पहुंचे थे और यहां एक कमरे में ठहरे थे. बताया जा रहा है कि वह अकेले आए थे और सिर्फ एक दिन रुकने की बात सामने आई है.

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को आसपास मौजूद लोगों से पता चला कि युवक मानसिक तनाव में था. हालांकि, वह किस वजह से तनाव में था और उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

FSL टीम ने खंगाला घटनास्थल

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी FSL की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए.

पुलिस अब सुपरनोवा बिल्डिंग और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कमरे से निकलने के बाद किस तरह 43वीं मंजिल तक पहुंचा और घटना से पहले उसकी गतिविधियां कैसी थीं.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV समेत अन्य जांच से सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read