Bharat Express DD Free Dish

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोपियों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर 45 वर्षीय लक्ष्मण की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Ballabgarh Murder

चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष

हरियाणा के बल्लभगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि, पुलिस और क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामूली बात पर हुआ था खूनी विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सेक्टर-62-64 चौक के पास की है. यहां मृतक लक्ष्मण और आरोपियों के बीच चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर किसी बात पर तीखी बहस हो गई थी. बात इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद रिंकू ने तुरंत अपने भाई और दोस्तों को मौके पर बुला लिया. इसके बाद आरोपियों ने मिलकर लक्ष्मण और उसके साथ मौजूद लोगों पर चाकू और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया.

एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

इस जानलेवा हमले में 45 वर्षीय लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, इस हमले में महेश नाम का एक अन्य व्यक्ति भी बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस खूनी खेल के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में हत्या और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने तुरंत ऐक्शन लिया और तकनीकी सर्विलांस व लोकल इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रशांत, नमन और आकाश के रूप में हुई है, जो सभी ऊंचा गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को मंगलवार को स्थानीय अदालत (कोर्ट) में पेश किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read