Indian Railways Jobs: रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार मौका सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (ग्रेजुएट) के विभिन्न 3,548 पदों पर रिक्तियों की घोषणा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण और श्रेणियां (indian railway jobs vacancy)
आरआरबी की ओर से जारी कुल 3,548 रिक्तियों में विभिन्न महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. इनमें चीफ कमर्शियल-सह-टिकट सुपरवाइजर के 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-सह-टाइपिस्ट के 300 पद और सीनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया (railway jobs apply online)
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर निर्धारित की गई है. यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसके सुधार के लिए मॉडिफिकेशन विंडो मॉडिफिकेशन फीस के साथ 9 नवंबर से 18 नवंबर तक सक्रिय रहेगी.
योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है. आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क के रूप में जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 500 रुपए, जबकि एससी, एसटी, पूर्व-सैनिक,पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीसी वर्ग के लिए 250 रुपए शुल्क तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.
चयन प्रक्रिया और वेतनमान
दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच के आधार पर किया जाएगा. चयन के बाद उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी मिलेगी, जिसमें चीफ कमर्शियल-सह-टिकट सुपरवाइजर के लिए 35,400 रुपए और अन्य सभी पोस्ट के लिए 29,200 रुपए प्रति माह वेतन तय किया गया है.
- पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1)
- दूसरा चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-2)
ये भी पढ़ें: धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड का यह नोटिफिकेशन (Indian Railways Jobs notification) एक बड़ा अवसर लेकर आया है. बंपर पदों पर निकली इस भर्ती के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में सेवा देने का सुनहरा मौका मिलेगा. युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



