Bharat Express DD Free Dish

‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता थे नानाजी…’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन

PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ग्रामीण विकास और सामाजिक भागीदारी में उनके योगदान को याद किया.

PM Modi On Nanaji Deshmukh

PM Modi On Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. पीएम मोदी ने उन्हें ‘असाधारण राष्ट्र-निर्माता’ बताते हुए कहा कि उनके विचारों और कार्यों से हमेशा यह सीख मिलती है कि वास्तविक बदलाव की शुरुआत हमेशा जमीनी स्तर से होती है.

‘राजनीतिक प्रतिबद्धता और सामाजिक कार्यों का अनूठा संगम’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नानाजी देशमुख के जीवन में राजनीतिक प्रतिबद्धता और रचनात्मक सामाजिक कार्यों का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है. उन्होंने खुद को पूरी तरह से ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी के लिए समर्पित कर दिया था.

पीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार ‘मजबूत और आत्मनिर्भर भारत’ के उनके सपनों को साकार करने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी और इस संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

गृहमंत्री अमित शाह ने भी दिया संदेश

अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्कारों को अपने जीवन में उतारते हुए नानाजी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान, ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था. संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और राष्ट्र निर्माण में उनका अमूल्य योगदान देश के युवाओं के लिए हमेशा एक अनुकरणीय मार्गदर्शक रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read