Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पोप लियो की सफल सर्जरी के बाद कैसी है सेहत? पीएम मोदी ने कही ये बात

Pope Leo Health Update: पोप लियो की सफल सर्जरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. जानिए रोम के जेमिली अस्पताल में हुए ऑपरेशन से जुड़ी अहम बातें.

Pope Leo Health Update

पोप लियो की सफल सर्जरी पर पीएम मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की (AI Img)

PM Modi Pope Leo Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो 14वें की सफल सर्जरी पर खुशी जताई है. पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छी सेहत की कामना की. पोप की सर्जरी रोम के जेमिली अस्पताल में हुई, जहां उनके दाहिने फेफड़े से एक गांठ निकाली गई. सर्जरी के बाद वेटिकन ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और इसमें कोई परेशानी नहीं आई.

पीएम मोदी ने दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोप लियो 14वें के स्वास्थ्य को लेकर अपना संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि मंगलवार रात पोप की सर्जरी सफल होने की खबर जानकर उन्हें खुशी हुई. पीएम मोदी ने उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने के साथ-साथ हमेशा स्वस्थ रहने की कामना भी की.

भारत के प्रधानमंत्री के अलावा दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भी पोप के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई है. इनमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शामिल हैं.

रोम के अस्पताल में हुई सर्जरी

पोप लियो 14वें को मंगलवार को रोम के जेमिली अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. यहां उनके दाहिने फेफड़े में मौजूद गांठ को सर्जरी के जरिए हटाया गया. वेटिकन के मुताबिक, ऑपरेशन करीब 90 मिनट तक चला. रिपोर्ट्स में बताया गया कि पोप लगभग तीन घंटे तक ऑपरेशन रूम में रहे. वेटिकन ने सर्जरी को सफल बताया और कहा कि प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी सामने नहीं आई.


ये भी पढ़ें: ‘देवी उपासना से दूर होंगी सब बाधाएं’ पीएम मोदी ने साझा की दुर्गासप्तशती की महिमा, मां कूष्माण्डा से मांगी आरोग्य की कृपा


बताया गया है कि इस तरह की सर्जरी आमतौर पर कम जोखिम वाली होती है. हालांकि, ऑपरेशन के बाद पोप को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जा सकता है, ताकि उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके और उन्हें ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिले. अस्पताल में भर्ती होने से कुछ घंटे पहले पोप मुस्कुराते हुए और लोगों की ओर हाथ हिलाते नजर आए थे. रोम का जेमिली अस्पताल पहले भी पोप के इलाज के लिए चर्चा में रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital