Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘दूसरे की बारात में कब तक बनेंगे सहबाला?’ अखिलेश के दिल्ली दौरे पर ओपी राजभर का जोरदार हमला; बोलें- सत्ताइस में सपा होगी साफ

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के दिल्ली दौरे और कांग्रेस से नजदीकियों पर तंज कसते हुए उन्हें ‘नाराज फूफा’ और ‘सहबाला’ कहा है, साथ ही दावा किया है कि 2027 के चुनाव में सपा का सफाया तय है.

राजभर ने अखिलेश यादव के दिल्ली दौरों पर तंज कसते हुए 2027 में समाजवादी पार्टी के सफाए की भविष्यवाणी की है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों का तीर चलना तेज हो गया है, जहां सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिल्ली दौरे और कांग्रेस से करीबी पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्हें ‘नाराज फूफा’ तक कह डाला और दावा किया कि 2027 के चुनाव में सपा का सफाया तय है.

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसते हुए उनकी तुलना ‘नाराज फूफा’ से की है और आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन में उनकी अनदेखी हो रही है. राजभर ने कहा कि यूपी में चुनाव होने के बावजूद अखिलेश दिल्ली में कांग्रेस के साथ चक्कर काट रहे हैं और राहुल गांधी के नेतृत्व में केवल ‘सहबाला’ की भूमिका निभा रहे हैं. इसी राजनीतिक रणनीति को आधार बनाते हुए राजभर ने दावा किया है कि इन बयानों और हालातों के चलते 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा का सफाया तय है.

राजभर का अखिलेश पर तंज: ‘नाराज फूफा जी’ जैसी हो गई है हालत

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बेहद तीखा और तंजभरा हमला बोला है. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव दिल्ली में पिछलग्गू बनकर घूम रहे हैं और उनके दिल्ली वाले मतलबी दोस्तों ने ‘ठगबंधन’ में उनकी असली हैसियत दिखा दी है. उन्होंने अखिलेश की तुलना बारात वाले ट्रैक्टर पर जबरदस्ती बैठाए गए किसी दूल्हे के दोस्त के नाराज फूफा जी से कर दी.

ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन में उनकी अनदेखी हो रही है और वे राहुल गांधी की नैया के पतवार बन चुके हैं. राजभर ने कहा कि यूपी में चुनाव होने के बावजूद अखिलेश दिल्ली में भाग-दौड़ कर रहे हैं, जिससे 2027 में सपा का पूरी तरह साफ होना निश्चित है.

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav

‘खुद लोडर बनकर भीड़ में खो गए अखिलेश यादव’

राजभर ने अखिलेश यादव के समर्थकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें सपा कार्यकर्ता ‘अवतारी भैया-जी’ बताते नहीं थकते थे, वही भैया जी अब खुद ‘लोडर’ बनकर भीड़ में खो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख कुर्सी की ख्वाहिश में दरी बिछाने में लगे हुए हैं और विपक्षी नैया की पतवार ‘बड़े भैया’ राहुल गांधी के हाथ में सौंप चुके हैं.

‘यूपी में चुनाव और आप दिल्ली में लगा रहे दौड़’

अखिलेश के दिल्ली दौरे पर सवाल उठाते हुए राजभर ने लिखा कि चुनाव उत्तर प्रदेश में है, लेकिन सपा प्रमुख दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि दूसरे की बारात में कब तक सहबाला बनेंगे? राजभर ने दावा किया कि दिल्ली वाले दोस्तों से अखिलेश को केवल तिरस्कार मिलेगा और जैसे वे दिल्ली में खो गए हैं, वैसे ही यूपी में भी विपक्ष की भीड़ में गायब हो जाएंगे.

‘सत्ताइस में सपा साफ होना तय’

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के अंत में ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के मौजूदा लच्छनों से साफ समझ आ रहा है कि ‘सत्ताइस (2027) में सपा साफ’ होने जा रही है. पोस्ट के अंत में उन्होंने जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्रीकृष्ण और जय महाराजा सुहेलदेव के नारे भी लगाए.

यह भी पढ़ें-‘600 फीट गहरे बोरवेल से भी पानी की एक बूंद नहीं’ महाराष्ट्र के नंदुरबार में सूखे से उजड़ रहे किसानों के खेत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest