Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali-Chhath Railway Update: दिवाली-छठ पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा बदलाव, वंदे भारत-श्रमजीवी समेत कई ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म

Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक कई प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं. स्टेशन जाने से पहले प्लेटफॉर्म लिस्ट जरूर चेक कर लें.

दिवाली और छठ के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए.

Diwali Special Train: दिवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा फैसला लिया है. स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और संभावित भीड़भाड़ से निपटने के लिए 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक एक महीने के लिए कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदल दिए गए हैं.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ के सही प्रबंधन के उद्देश्य से वंदे भारत, श्रमजीवी एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी दर्जनों प्रमुख ट्रेनों को नए प्लेटफॉर्मों से चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर विशेष मिनी कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जा रहे हैं.

दिवाली-छठ पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदला ट्रेनों का ठिकाना

त्योहारों के मौसम में घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था लागू की है. स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और अजमेरी गेट की तरफ बढ़ रहे यात्रियों के दबाव को देखते हुए 16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक एक दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं. उत्तर रेलवे का कहना है कि यह बदलाव भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सहूलियत के लिए किया गया है.

16 अक्टूबर से 17 नवंबर तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है, जहाँ से प्रतिदिन 300 से अधिक रेलगाड़ियां गुजरती हैं और लगभग 4 लाख यात्री सफर करते हैं. पहाड़गंज की ओर चल रहे निर्माण कार्य के कारण अधिकांश यात्री अजमेरी गेट की ओर से प्रवेश कर रहे हैं. इस दबाव को संतुलित करने के लिए ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं. 17 नवंबर के बाद परिस्थितियों की समीक्षा करके ट्रेनों को वापस पुराने प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा.

जानिए किस ट्रेन का कौन सा बदला प्लेटफॉर्म

रेलवे द्वारा जारी की गई नई व्यवस्था के तहत प्रमुख ट्रेनों के बदले गए प्लेटफॉर्म की सूची इस प्रकार है:

  • 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 13 से बदलकर प्लेटफॉर्म 1
  • 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 12 से बदलकर प्लेटफॉर्म 7
  • 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 8 से बदलकर प्लेटफॉर्म 1
  • 22435 वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 16 से बदलकर प्लेटफॉर्म 6
  • 12046 काठगोदाम शताब्दी: प्लेटफॉर्म 2 से बदलकर प्लेटफॉर्म 1
  • 15306 रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 7 से बदलकर प्लेटफॉर्म 2
  • 19566 उत्तरांचल एक्सप्रेस: प्लेटफॉर्म 1 से बदलकर प्लेटफॉर्म 4
  • 12472/74/76/78 स्वराज/सर्वोदय सीरीज: प्लेटफॉर्म 1 से बदलकर प्लेटफॉर्म 8
  • 64441/64410 मेमू: प्लेटफॉर्म 14 से बदलकर प्लेटफॉर्म 12
  • 54473 पैसेंजर: प्लेटफॉर्म 15 से बदलकर प्लेटफॉर्म 6
  • 64409/64076 पैसेंजर: प्लेटफॉर्म 8 से बदलकर प्लेटफॉर्म 9
  • 64016 पैसेंजर: प्लेटफॉर्म 1 से बदलकर प्लेटफॉर्म 4

प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित होंगे मिनी कंट्रोल रूम

त्योहारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नई दिल्ली, आनंद विहार, दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली) और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर विशेष मिनी कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं. 5 नवंबर से 14 नवंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में रेलवे, नागरिक प्रशासन और पुलिस के कर्मचारी तैनात रहेंगे. प्रत्येक स्टेशन पर एडीएम स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपने ट्रेन नंबर और प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139 या आधिकारिक ऐप पर अवश्य जांच लें.

यह भी पढ़ें-रेलवे यात्रियों के लिए राहत की खबर: अब काउंटर से रिजर्वेशन टिकट लेने पर भी मिलेगा यात्रा बीमा, 27 अक्टूबर से लागू होगी सुविधा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital