Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा दी है. रविता ने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या को सांप का एंगल दिया था.

meerut-snake-murder-case-ravita-amardeep-death-penalty

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से जुड़े बहुचर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले सांप कांड में अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. पति की बेरहमी से हत्या कर उसे सर्पदंश (Snakebite) का रूप देने वाली मुख्य आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने ‘रेयर ऑफ द रेयरस्ट’ श्रेणी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है. इस सनसनीखेज फैसले से एक बार फिर पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

क्या थी खौफनाक साजिश? (What Is Meerut Snake Murder Case)

यह पूरी घटना मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव की है, जहाँ 12 अप्रैल 2025 की रात को रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अपने पति अमित कश्यप की घर के अंदर ही गला दबाकर हत्या कर दी थी. इस ब्लाइंड मर्डर को कुदरती मौत या सर्पदंश से हुई मौत साबित करने के लिए आरोपियों ने एक शातिर साजिश रची और मृतक के शव पर एक जहरीला सांप लाकर छोड़ दिया.

हालांकि, जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की और पोस्टमार्टम कराया, तो गला घोंटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या वाली रात रविता और अमरदीप के बीच फोन पर 50 से ज्यादा बार बातचीत हुई थी और अमरदीप को रात के वक्त घर से बाहर निकलते हुए भी देखा गया था. पुख्ता सबूतों के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था.

कोर्ट में सुनाई मौत की सजा (Meerut snake murder case judgment)

शुक्रवार को इस मामले में एडीजे-12 की अदालत में सुनवाई पूरी हुई. सजा के ऐलान से पहले दोनों आरोपियों रविता और अमरदीप को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑनलाइन माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया. सरकारी वकील ने इस जघन्य अपराध को समाज के लिए एक गंभीर संदेश बताते हुए दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की, जबकि बचाव पक्ष के वकील ने नरमी बरतने की गुहार लगाई.

ये भी पढ़ें: लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

मृतक अमित कश्यप की मां मुनेश देवी समेत पूरा पीड़ित परिवार भी कोर्ट में मौजूद था, जिन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग की थी. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने रविता और अमरदीप को फांसी की सजा सुना दी.

न्याय की मजबूती की फैसला (Amit Kashyap murder case Meerut court)

मेरठ के इस बहुचर्चित सांप कांड में अदालत का यह कड़ा फैसला न्याय व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है. जिस शातिर तरीके से हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश की गई थी, उसे अदालत ने सिरे से खारिज करते हुए अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचा दिया है. इस फैसले से समाज में एक कड़ा संदेश गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital