Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! पहली जॉब के साथ खाते में क्रेडिट होंगे 15,000 रुपये, जानिए अप्लाई करने का तरीका

PM VBRY Scheme: केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM-VBRY) के तहत पहली बार नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है. यह पैसा EPFO और उमंग ऐप के जरिए UAN वेरिफिकेशन और फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करने पर सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा.

PM Modi

PM VBRY Scheme: देश में युवाओं को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने और पहली बार नौकरी शुरू करने वालों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM-VBRY) की शुरुआत की है. इस खास योजना के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ने वाले नए कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (Incentive) प्रदान की जा रही है. यह रकम सीधे लाभार्थियों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी.

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के जरिए सरकार पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को वित्तीय सुरक्षा और बचत का मौका दे रही है. यदि आप भी तय समय सीमा में नई नौकरी से जुड़े हैं, तो तुरंत UMANG ऐप और EPFO पोर्टल पर जाकर UAN वेरिफिकेशन और फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स पूरा करें ताकि यह 15,000 रुपये का लाभ बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंच सके.

EPFO और उमंग ऐप पर तुरंत निपटाएं ये काम

15,000 रुपये का पूरा लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को कुछ आसान डिजिटल प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी:

  • UAN जनरेट और वैलिडेट करें: सबसे पहले उमंग (UMANG) ऐप डाउनलोड कर फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) के जरिए अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट और वैलिडेट करना होगा.
  • फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स: इसके बाद EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) का एक छोटा-सा कोर्स पूरा करना होगा, जो कर्मचारियों में बचत, सोशल सिक्योरिटी और साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने के लिए बनाया गया है.

2 किश्तों में कैसे और कब मिलेगा पैसा?

सरकार द्वारा दी जाने वाली 15,000 रुपये की इंसेंटिव राशि दो किश्तों में जारी की जाएगी:

  • पहला इंस्टॉलमेंट: 6 महीने की सेवा पूरी करने पर पहली किश्त सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी.
  • दूसरा इंस्टॉलमेंट: लगातार 12 महीने की नौकरी पूरी करने और फाइनेंशियल लिटरेसी कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद दूसरी किश्त मिलेगी.
  • यह राशि भविष्य में बचत की आदत डालने के उद्देश्य से एक निश्चित अवधि की बचत योजना में जमा की जाती है, जिसे मैच्योरिटी पर निकाला जा सकता है.

यह भी पढ़ें-महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital