Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मलाइका अरोड़ा पर मस्जिद में जूते पहनकर घूमना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही जमकर हुई ट्रोल

मलाइका अरोड़ा इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. हाल ही में उन्होंने अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया. जहां उन्होंने ब्लैक अबाया और स्कार्फ पहना लेकिन मस्जिद के अंदर उन्होंने जूते पहने हुए थे जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Malaika Arora

मस्जिद जाना मलाइका अरोड़ा पर पड़ा भारी

बॉलीवुड की फैशनिस्ता और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली Malaika Arora इन दिनों अपनी छुट्टियों का मजा लेने दुबई पहुंची हुई हैं. वहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है. हमेशा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूटने वाली मलाइका इस बार बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस के साथ-साथ आम लोग भी हैरान रह गए.

बुर्के और स्कार्फ में नजर आईं मलाइका

दुबई के दौरे पर गईं मलाइका ने वहां की मशहूर और खूबसूरत शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दीदार किया. इस दौरान उन्होंने काले रंग का अबाया (बुर्का) पहना हुआ था और सिर पर मैचिंग स्कार्फ भी ओढ़ा था. हमेशा फैशनेबल वेस्टर्न या बोल्ड कपड़ों में दिखने वाली मलाइका को इस ट्रेडिशनल लिबास में देखना लोगों के लिए काफी नया अनुभव था.

मलाइका ने मस्जिद के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इस भव्य इमारत की खूबसूरती को निहारती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां आप ठहरकर सोचने लगते हैं… यह जगह भी कुछ वैसी ही थी.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

शूज पहनकर मस्जिद जाना पड़ा भारी

वीडियो सामने आते ही जहां कुछ फैंस ने उनकी इस सादगी और लुक की तारीफ की, वहीं इंटरनेट की पैनी नजरें एक ऐसी गलती पर टिक गईं जिसने तुरंत विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मलाइका ने बुर्के के साथ अपने पैरों में जूते (शूज) पहने हुए हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया.

लोगों ने मस्जिद परिसर में जूते पहनकर घूमने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “क्या इन्हें इतनी सी भी जानकारी नहीं है कि मस्जिद में जूते पहनकर नहीं जाते?” वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए उन्हें ड्रामा क्वीन राखी सावंत तक कह डाला. कुछ लोगों ने तो यह तक कह दिया कि मलाइका ने सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा किया है.

सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं

मलाइका के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. जहां एक तरफ कुछ लोग उनके इस नए लुक को देखकर उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “अरे! आज पहली बार मलाइका जी पूरे कपड़ों में नजर आई हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने तो यह सवाल तक पूछ लिया कि “क्या इन्होंने अपना धर्म बदल लिया है?”

ये भी पढ़ें- टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital