Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे से 6 घंटे में 13 सवाल, हर सवाल पर एक ही जवाब- ‘मेरे वकील से बात कीजिए’

Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई श्रद्धा दुबे से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. 6 घंटे की पूछताछ में 13 अहम सवाल पूछे गए हैं.

Shiva Sharma Death Case 1

शिवा शर्मा केस मामले में श्रद्धा दुबे से 13 सवाल

Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस मामले में नागपुर से पकड़ी गई श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ गुरुवार को लखनऊ लेकर पहुंची. उनके साथ उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश भी थे. राजधानी पहुंचने के बाद तीनों को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां जांच टीम ने अलग-अलग बैठाकर पूछताछ शुरू की. पुलिस का मानना है कि घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब इन तीनों के बयानों से मिल सकते हैं. मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किए जाने की तैयारी भी की जा रही है.

6 घंटे चली पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा दुबे से करीब छह घंटे तक लगातार सवाल-जवाब किए गए. जांचकर्ताओं ने 9 अक्टूबर को हुई घटना से लेकर उनकी फरारी तक के पूरे घटनाक्रम पर सवाल पूछे. हालांकि दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा पूछताछ में खुलकर सहयोग नहीं कर रही हैं. कई महत्वपूर्ण सवालों पर उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय यही कहा कि इस मामले में उनके वकील से बात की जाए. ऐसे में पुलिस को कई बिंदुओं पर अब भी स्पष्ट जानकारी का इंतजार है.

9 अक्टूबर की घटना को समझने की कोशिश

जांच एजेंसी का सबसे बड़ा फोकस 9 अक्टूबर को हुई घटना की सच्चाई तक पहुंचना है. इसी वजह से श्रद्धा से पूछा गया कि यदि शिवा शर्मा ने आत्महत्या की थी तो उसके पीछे आखिर क्या वजह थी. पुलिस ने यह भी जानना चाहा कि जब शिवा फ्लैट से बाहर निकले और कूदने की घटना हुई, उस वक्त श्रद्धा कहां थीं. साथ ही उनकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की भूमिका को लेकर भी सवाल किए गए.

फ्लैट में कौन मौजूद था?

पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने यह भी जानकारी जुटाने की कोशिश की कि घटना के समय फ्लैट के अंदर कितने लोग मौजूद थे. श्रद्धा से पूछा गया कि क्या उन्होंने शिवा शर्मा को रोकने की कोई कोशिश की थी या नहीं. जांच अधिकारी यह भी समझना चाहते हैं कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना देने में देरी क्यों हुई. इसके अलावा अस्पताल पहुंचने के बाद वहां से निकल जाने की वजह भी पूछी गई.

घटना के बाद किसे किया पहला फोन?

पुलिस ने घटना के बाद की गतिविधियों को भी जांच के दायरे में रखा है. श्रद्धा से पूछा गया कि पूरी घटना के बाद उन्होंने सबसे पहला फोन किस व्यक्ति को किया था. इसके अलावा लखनऊ छोड़ने के बाद उनकी पहली लोकेशन क्या थी, यह भी जानने की कोशिश की गई. जांच एजेंसियां फरारी के दौरान मदद करने वाले लोगों का भी पता लगाने में जुटी हैं.

नेपाल और नागपुर कनेक्शन पर पुलिस की नजर

पूछताछ में नेपाल से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया. पुलिस ने सवाल किया कि श्रद्धा नेपाल से दोबारा लखनऊ क्यों लौटी थीं. इसके बाद उनके नागपुर पहुंचने के कारणों पर भी जानकारी मांगी गई. जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि नागपुर में रहने के लिए फ्लैट किसने उपलब्ध कराया था. साथ ही फरारी के दौरान आर्थिक मदद कौन कर रहा था, यह सवाल भी पूछताछ का अहम हिस्सा बना हुआ है.

श्रद्धा से पूछे गए 13 अहम सवाल

पुलिस ने पूछताछ के दौरान श्रद्धा दुबे से कुल 13 सवाल किए. इनमें शिवा शर्मा की कथित आत्महत्या की वजह, घटना के समय उनकी मौजूदगी, रश्मि और दानिश की भूमिका, फ्लैट में मौजूद लोगों की जानकारी, शिवा को रोकने की कोशिश, पुलिस को सूचना न देने का कारण, अस्पताल छोड़ने की वजह, पहला फोन किसे किया, लखनऊ छोड़ने के बाद कहां गईं, फरारी में मददगार कौन था, नेपाल से वापसी क्यों हुई, नागपुर जाने और फ्लैट मिलने की जानकारी तथा फरारी के दौरान आर्थिक सहायता देने वाले लोगों को लेकर सवाल शामिल थे.

ये भी पढ़ें-SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

अब बयानों का होगा क्रॉस-चेक

सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और दानिश पूछताछ में लगभग एक जैसी कहानी दोहरा रहे हैं. अब पुलिस इन बयानों को तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ मिलाकर जांच करेगी. जांच एजेंसियों का उद्देश्य 9 अक्टूबर की घटना से लेकर उसके बाद की पूरी घटनाओं की कड़ी को जोड़ना है. अधिकारियों का मानना है कि बयानों और सबूतों के मिलान के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital